चीन की हर हरकत पर नजर, जवाब के लिए सेना अलर्ट, लद्दाख पर बढ़ी हलचल

चीन से सटे उत्तराखंड के जिलों में एक बार फिर सैन्य गतिविधां बढ़ गई है। पूर्वी लद्दाख के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी हलचल के बाद उत्तराखंड से सटी भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सेना अलर्ट हो गई है।

भारत चीन के बीच तनाव को देखते हुए उत्तराखंड में भी बॉर्डर पर सेना की हलचल तेज हो गई है। चीन को मुहतोड़ जवाब देने के लिए सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। उत्तरकाशी से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ITBP के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है।

चीन की हर हरकत पर नजर, जवाब के लिए सेना अलर्ट, लद्दाख पर बढ़ी हलचल

सैन्य गतिविधियों में अचानक दिख रही तेजी से सीमा के पास के गांव में रहने वाले लोग अब युद्ध के कयास लगा रहे हैं। थल सेना के साथ भारतीय वायु सेना भी उत्तराखंड से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर बनाए हुए है। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान चीन की हर हरकत पर नजर रखें हुए हैं।

भारत-चीन के बीच उत्तराखंड में 345 किमी लंबी सीमा है। इसमें से 122 किमी हिस्सा उत्तरकाशी में पड़ता है। इस सीमा पर चौकसी की जिम्मेदारी आइटीबीपी के पास है। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान पिछले दो सप्ताह से लगातार उत्तरकाशी से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेकी कर रहे हैं। वहीं स्थानीय विधायक की मानें तो भारत ने चीन को मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उत्तरकाशी की ओर से चीन से लगी सीमा पर मोर्चाबंदी शुरू हो गई है। जिले के आसमान में सेना के लड़ाकू विमान चीन की हर हरकत पर नजर बनाए हुए हैं। चिन्यालीसौड़ स्थित हवाई पट्टी और हर्षिल में सेना के जवानों और वाहनों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। ऐसे में चीन को लड़ाई में मात देने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago