Categories: Faridabad

मैंने झांझ नहीं बजाए घर बैठकर बीमारी से जीती जंग : MLA नीरज शर्मा

मैंने श्री राम कथा का पाठ किया था, झांझ नहीं बजाए थे यह कहना था एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा नौकरी वापस होने पर धन्यवाद देने आए वीनस कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

नीरज शर्मा ने विपक्षियों के उन बयानों पर कटाक्ष किया जो कहते थे कि नीरज शर्मा बैठ कर सिर्फ झांझ बजा रहा है और मजदूरों के नाम पर कंपनी मालिकों से सेटिंग कर रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 30 दिन तक जेसीबी चौक पर श्री राम कथा का पाठ किया। सड़क से लेकर विधानसभा तक मानवाधिकार आयोग से लेकर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक कोई मंच ऐसा नहीं रहा जहां वीनस के हाथ कटे कर्मचारियों की चर्चा न हुई हो।

मैंने झांझ नहीं बजाए घर बैठकर बीमारी से जीती जंग : MLA नीरज शर्मा

विधायक ने कहा कि उस राम कथा का ही फल था कि कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और कुल 62 कर्मचारियों में से 23 अंग भंग कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लिया गया। अन्य कर्मचारियों को भी कंपनी ने पूरा हिसाब दिया।
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद श्री शर्मा ने कहा कि यह मेरा दूसरा जीवन है, जो इन कर्मचारियों और उनके परिवारों की दुआओं से ही संभव हुआ है। श्री शर्मा ने कहा कि 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक एक बार फिर मैं वैश्विक कल्याण के लिए राम कथा का खुद पाठ करूँगा।

साथ ही नीरज शर्मा ने कहा कि एक दिन भी जीवन का नहीं जाता जब एनआईटी मेरे चिंतन में नहीं रहती हो। श्री शर्मा ने कहा कि हार्डवेयर से लेकर प्याली चौक तक के रास्ते को लेकर मैं लगातार निगम के अधिकारियों को लिखता रहा हूँ। दुर्भाग्य यह है कि एनआईटी  फरीदाबाद विधानसभा में घुसने के दो ही रास्ते हैं।

एक बल्लभगढ़ विधानसभा का हिस्सा है दूसरा बडख़ल विधानसभा का। दोनों को ठीक करने को लेकर मैं लगातार अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मिला हूँ लेकिन नगर निगम भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है, इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago