राज्यमंत्री अनूप धानक ने हर गांव की सूरत बदलने के लिए क्या लिया फैसला, पढ़ें आगे

हरियाणा के पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी गांव के सामुदायिक भवन, चौपाल व गलियों को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा।

अनूप धानक ने आज जिला हिसार के गांव राजली में तीन गलियों, खेल स्टेडियम के मुख्य द्वार और दो जिम का उदघाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की दृष्टि से सभी क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है।

हरियाणा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। समाज के गरीब वर्ग के विकास के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। ऐसे वर्ग के लोगों के लिए योजनाएं लागू करने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री अनूप धानक ने गांव राजली की चौपाल में ग्रामवासियों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें हल करने की दिशा में मौके पर उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago