राहुल तेवतिया को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

फरीदाबाद की जनता की ज़ुबान पर इस समय राहुल तेवतिया का नाम छाया हुआ है। जीरो से हीरो बनने तक के सफर में संघर्ष की बड़ी कहानी होती है, लेकिन क्रिकेट में यह एक दिन नहीं बल्कि कुछ ही घंटों में किया जा सकता है। इस कहानी का उदाहरण, रविवार को आइपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया ने पेश किया।

राहुल तेवतिया के कमाल की कहानी क्रिकेटर से लेकर राजनेताओं के लबों पर है। फरीदाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने ट्ववीट कर कहा है कि हरियाणा के बेटे, फ़रीदाबाद की शान राहुल तेवतिया की धमाकेदार बल्लेबाज़ी ने विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों के दिल जीत लिए।

राहुल तेवतिया को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

गुर्जर ने आगे कहा कि “जैसे उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़े, मुझे उनमे युवराज सिंह की छवि दिखी। मेरी इच्छा है कि राहुल अब इंडिया के लिये खेलें और विरोधियों के ऐसे ही छक्के छुड़ाएं। आपको बता दें रॉयल्स के हाथ से निकले मैच की वजह बन रहे तेवतिया ने एक ओवर में पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को लगभग हारे हुए मैच में चार विकेट से जीत दिलाते हुए आइपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया।

राहुल तेवतिया की बल्लेबाजी में युवराज सिंह की छवि दिखाई दी है। फरीदाबाद के राहुल तेवतिया देश भर में स्टार बन गए हैं। इसी के ऊपर, युवराज और सहवाग ने उनके इस पारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेवतिया की पारी पर ट्वीट करके कहा कि मिस्टर राहुल तेवतिया ना भाई ना। एक गेंद छोड़ने के लिए धन्यवाद।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago