क्राइम ब्रांच NIT ने एक शातिर चोर पवन को फरीदाबाद के थाना सेक्टर 31 में दिनांक 23 अगस्त 2020 को दर्ज मुकदमा नंबर 289, धारा 379 IPC व थाना कोतवाली में दिनांक 12 जुलाई 2020 को दर्ज मुकदमा नंबर 368, धारा 379 IPC के तहत गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर सेक्टर 17 बाइपास से गिरफतार किया।
आरोपी के कब्जे से मुकदमा नंबर 289 के तहत एक रॉयल इनफिल्ड मोटरसाईकिल व मुकदमा नंबर 368 के तहत एक स्कूटी हौंडा एक्टिवा बरामद की गई।आरोपी पवन पुत्र मुकेश डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद का रहने वाला है।

पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था परन्तु लॉकडाउन के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया जिसके चलते उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…