क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने सूत्रों की सहायता से आरोपी मुकेश को चोरी के जुर्म में दिनांक 27 सितम्बर 2020 को पल्ला सब्जी मंडी से थाना पल्ला में दर्ज मुकदमा नंबर 205 के तहत गिरफ्तार किया।
मुकेश से पूछताछ करने पर उसने बताया की लॉकडाउन के दौरान उसने रजत के साथ मिलकर पल्ला में एक ठेके से शराब चोरी की थी। उसके बाद मुकेश की सूचना के आधार पर रजत को मुकेश के साथ मिलकर चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।

रजत से एक देशी कट्टा भी बरामद किया जिसका मुकदमा नंबर 344 थाना सेक्टर 31 में दर्ज किया गया है। आरोपी रजत उर्फ़ कालू पुत्र जयपाल बदायु, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो फ़िलहाल भारत कॉलोनी फरीदाबाद में रह रहा था वहीँ आरोपी मुकेश साईं कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके नीमका जेल भेज दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…