Categories: Uncategorized

जजपा पर बढ़ा मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव

जजपा पर बढ़ा मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अटकलें तेज़ हो गई है र विवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली पहुंच केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का जायजा भी लिया।

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने से पहले वह राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से भी मिले। इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं की गई।

 जजपा पर बढ़ा मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार बरोदा उपचुनाव और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बीच में अटक गया है। हालांकि जजपा पर मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करने का दबाव है, लेकिन तकनीकी तौर पर गठबंधन सरकार में यह संभव नहीं है कि बरोदा उपचुनाव से पहले विस्तार किया जा सके।

इसका एक कारण यह भी बताया गया है कि बरोदा उपचुनाव इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। वहां की जनता के सामने गठबंधन सरकार को यह वादा भी करना होगा कि मंत्रीपद बरोदा को मिल सकता है। इसके अलावा केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अटकलें चल रही हैं। नड्डा की टीम के विस्तार के बाद अब कुछ मंत्रियों को केंद्र की कैबिनेट में भी किया जाना है।

जजपा पर बढ़ा मंत्रिमंडल शामिल करने का दवाब

ऐसे में हरियाणा प्रभारी रहे डा. अनिल जैन को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसके अलावा हरियाणा से भी एक दो मंत्री केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। सारे समीकरणों पर गौर करने के बाद ही सूबे में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में सोचा जाएगा।

अक्टूबर में घोषित होगी प्रदेश कार्यकारिणी

फिलहाल मुख्यमंत्री की केंद्रीय नेताओं से संगठन को लेकर बातचीत हुई है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के लिए नए प्रभारी की नियुक्ति भी की जानी है। प्रदेश के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट का भी उत्तराखंड जाना तय माना जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी भी अक्तूबर में घोषित होनी है। इसके अलावा भी कई मसले हैं जिसको लेकर सीएम की राष्ट्रीय नेताओं से विस्तार से बात हुई है। सोमवार सुबह को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

बीजेपी का दूसरा कार्यकाल होने के कारण केंद्रीय नेताओं के संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

हरियाणा में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा अक्तूबर में होनी है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के साथ मुख्यमंत्री की इस संदर्भ में विस्तार से बात हो चुकी है। भाजपा सरकार का हरियाणा में यह दूसरा कार्यकाल है। इसलिए केंद्रीय नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। यह माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में होने वाले बदलाव बहुत अहम होंगे। जल्द ही धनखड़ की नई टीम का एलान होगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago