अटल सेवा केंद्र शुरू, विभागों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, जानिये कहां खुला और क्या मिलेगा लाभ

फरीदाबाद की जनता को कोरोना के इस काल में अब सरकारी सेवाओं के लिए अलग- अलग विभागों में चक्कर नहीं लगाने होंगे। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने स्थानीय एमसीएफ कार्यालय में अटल सेवा केंद्र में सरकारी सुविधाओं का विस्तार किया। मूलचन्द शर्मा ने रिबन काटकर इसका उद्धघाटन किया। नगर निगम बल्लबगढ़ परिसर में चल रहे अटल सेवा केन्द्र/ कामन सर्विस सेंटर में लगभग सभी सरकारी सेवाओं की आनॅ लाइन सुविधाएं आम जन को मिलेगी।

अटल सेवा केंद्र खुलने से पहले लोगों को अलग – अलग विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आपको बता दें भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर खोले गए अटल सेवा केन्द्र पर केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 350 से अधिक सेवाओं का आम जन को आनॅलाइन लाभ मिल रहा है।

अटल सेवा केंद्र शुरू, विभागों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, जानिये कहां खुला और क्या मिलेगा लाभ

महामारी के इस दौर में वैसे भी ऑनलाइन काम – काज सबसे सुरक्षित है। अटल सेवा केंद्र में आनॅलाइन रजिस्ट्री के लिए बिजली के बिल, पानी के बिल सहित तमाम एनओसी लेनी हो या कोई भी प्रमाण पत्र बनवाना हो, राशन कार्ड,आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बुढापा, विधवा, दिव्यागं जनों की पैंशन सुविधा, विवाह पंजीकरण, विवाह शगुन योजना, फसल बीमा योजना,आयुष्मान भारत चिकित्सा सुविधाओ सहित बेरोजगार भत्तों और अन्य किसी भी प्रकार की एनओसी अब चन्द मिनटों में सरकार की नाम मात्र फीस पर आनॅलाइन ले सकेंगे।

अटल सेवा केंद्र के खुल जाने से आम जनता को राहत मिली है। फरीदाबाद जिला मे अलग अलग स्थानों पर सरकार द्वारा आम जन को घर के नजदीक सरकारी सुविधाओं आनॅ लाइन देने के लिए लगभग 400 सीएससी सेन्टर बनाए गए हैं। इनमें अटल सेवा केन्द्र,अन्तोदय केन्द्र के नाम पर सीएससी सेन्टर बनाए गए हैं।

Om Sethi

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago