अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने पुलिस को दिए आदेश सभी नाको और बॉर्डर सीमा पर बरते सख्ती ।

अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान जनता की मूवमेंट रोकने के लिए पुलिस विभाग सभी नाकों पर सख्ती से कार्यवाही जारी रखे। साथ ही अन्य प्रांतों की सीमाओं पर भी अधिक ध्यान दिया जाए। जिला में भी बिना उचित कारण के किसी को बाहर न आने दिया जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने का एक ही उपाय है कि सभी लोग घरों में बने रहे। सरकार व जिला प्रशासन की ओर से भी लोगों से निरंतर अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न आए। किसी आपात स्थिति में ही बाहर आने के लिए सरल हरियाणा डाॅट जीओवी डाॅट इन पर मूवमेंट पास के लिए एप्लाई करें तथा मूवमेंट की परमिशन मिलने पर ही बाहर आएं। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम अपने एरिया में कुछ ऐसे भवनों को चिन्हित कर लें, जिनमें जरूरत पड़ने पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाए जा सकें। अन्य राज्यों की सीमाओं से सटे गांवों व कालोनियों में ठीकरी पहरे लगवाए जाएं, ताकि बाहरी क्षेत्रों से संभावित मूवमेंट न हो सके।

उन्होंने कहा कि गांवों व शहरी क्षेत्र में एमएचए की गाइडलाइन अनुसार ही दुकानें खोलने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा सरल हरियाणा पोर्टल पर जिन औद्योगिक संस्थानों को अनुमति दी जा रही है, वहीं औद्योगिक इकाइयों को चलने दिया जाए। इसके अलावा अन्य कोई भी औद्यागिक इकाइयां नहीं चलनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आईएलआई के पैसेंट पर अधिक निगरानी रखें। सभी प्राइवेट अस्पतालों, कैमिस्ट दुकानों, आरडब्ल्यूए व पंचायत प्रतिनिधियों से निरंतर आईएलआई पैसेंट के संबंध में सूचना प्राप्त करते रहे तथा बाद में उसकी स्थिति को अवश्यक ट्रैक करते रहें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की ओर से गूगल स्प्रैड फार्म पर प्रतिदिन के आधार पर सूचना अवश्य भेजी जाए, ताकि इस पूरी सूचना को कंपाइल किया जा सके।

इस अवसर पर एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, एसडीएम बल्लबगढ़ त्रिलोकचंद, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीटीएम बलिना, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर तथा उप सिविल सर्जन डा. रामभगत सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago