Categories: FaridabadTrending

भगत सिंह की तरह जीवन छोटा हो मगर सार्थक हो वासुदेव अरोड़ा ने केक काटकर मनाई भगत सिंह जयंती

पंजाबी समाज सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिन को केक काटकर मनाया गया। वरिष्ठ समाजसेवी वासुदेव अरोडा ने भगत सिंह के जीवन दर्शन को अपनाने की अपील करते हुए कहा हम सबको शहीदे आजम के जीवन से सीखने की जरूरत है कि किस तरह उन्होने बहुत छोटा जीवन जिया मगर यादगार और शार्थक जीवन जिया।

भगत सिंह ने आजादी की मशाल को इस कदर दहका दिया कि अंग्रेजों को भारत को आजाद करना पडा। श्री अरोडा ने एक शेर शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मिटने वालों का यही बाकी निशां होगा बोलकर अपनी श्रृद्धांजली प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जगजीत कौर ने कहा हमें अपने बच्चों को भगत सिंह के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होने कहा हमारे देश के हर बच्चे के दिल में मातृभूमि के प्रति इतना प्यार होना चाहिए जितना भगत सिंह के दिल में था।

इस अवसर पर सेक्टर 31 के पंजाबी समाज सभा के प्रधान अशोक बनियाल, एस. एस. चौहान, राजेन्द्र बजाज, टी. एन. कपूर, दीपक यादव, चित्रा शर्मा, शीतल लूथरा, पवन चोधरी, डा. नरेन्द्र शर्मा, डा. नीरज एवं जगदीश वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago