Categories: Public Issue

पानी की बर्बादी हो रही है , करोड़ों की मेंटेनेंस के बावजूद लीकेज रोकने की कोई कोशिश नहीं : विधायक नीरज शर्मा

फरीदाबाद : पिछले 20 दिन से रैनी वैल की लाइन में चल रही लीकेज को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर निगम के निकम्मे अफसरों की खिंचाई करते हुए एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा की अफसरों को कमीशन खोरी से ही फुरसत नहीं है।

सेक्टर 11 में ओरिएण्टल कंपनी के सामने हो रहे इस रिसाव स्थल पर पहुंचे विधायक नीरज शर्मा ने भ्रष्ट और निकम्मे एमसीएफ अधिकारियों को आड़े लेते हुए शहर के चुने हुए विधायकों और पार्षदों का आह्वान किया कि शहर में निकम्मे अधिकारियों पर नकेल कसे जाने की ज़रूरत है।

पानी की बर्बादी हो रही है , करोड़ों की मेंटेनेंस के बावजूद लीकेज रोकने की कोई कोशिश नहीं : विधायक नीरज शर्मा

शर्मा ने शहर में पानी चोरी और बर्बादी पर नकेल के लिए स्काडा सिस्टम को तुरंत लागू किये जाने की मांग की । उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण में कमीशन खाने से अगर निगम अधिकारियों को फुरसत मिले तो फिर शहर की भलाई के लिए सोचे ।


कोरोना बीमारी से ठीक हो कर लौटे विधायक नीरज शर्मा ने फरीदाबाद के लोगों से क्षमा मांगते हुए कहा कि बीमारी के कारण पहले इस समस्या की जानकारी नहीं मिली परसों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद लोगों के बीच लौटा हूँ तो इस समस्या की जानकारी मिली। अब लगातार अधिकारियों के सामने इस समस्या की बात कर रहा हूँ।

गौरतलब है कि विधायक नीरज शर्मा को लगातार पानी की किल्लत की शिकायतें मिल रही थीं और दूसरी ओर रैनी वेल की लिकेज की शिकायतें ओरिएंटल कंपनी के कर्मचारी लगातार पिछले 20 दिनों से निगम के अधिकारियों को कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago