ताजमहल के 22 बंद कमरों के अंदर छिपा हैं एक रहस्य, जानिए राज की वह बात

ताजमहल के 22 बंद कमरों के अंदर छिपा हैं एक रहस्य, जानिए राज की वह बात :- आगरा का ताजमहल, दुनिया के 7 अजूबो में से एक है। सात अजूबों में अपना शुमार रखने वाले ताजमहल को विश्व भर में प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। इस अद्भुत कारीगरी की मिसाल मानी जाने वाली इमारत को देखने के लिए हर साल दुनियाभर से लाखों लोग आगरा जाते हैं।

जितनी अद्भुत कारीगरी इसे बनाने में की गई है। उतनी ही अद्भुत इस इमारत के पीछे का राज़ भी है। एक राजा की अपनी रानी से बेइंतहा मुहब्‍बत की निशानी के रूप में जानी जाने वाली ये इमारत अपने में कई राज समेटे हुए है।

ताजमहल के 22 बंद कमरों के अंदर छिपा हैं एक रहस्य, जानिए राज की वह बात

इतिहास में दर्ज इबारतें बताती हैं कि ताजमहल बनने के दौरान क्‍या-क्‍या नहीं हुआ था। अपनी भव्‍यता, सुंदरता, खूबसूरत कारीगरी की मिसाल इस इमारत ताजमहल को मुगल शासक शाहजहां ने अपनी प्‍यारी रानी मुमताज के लिए बनवाया था।

गौरतलब है कि ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरु हुआ जो 1653 तक चला। बताया जाता है कि हज़ारों शिल्पकारों, कारीगरों और संगतराशों ने इस बेमिसाल ईमारत को बनाने में अपना योगदान दिया है। आपको बता दें कि शानदार संरचना और बेमिसाल कारीगरी को देखने के लिए हर साल 70 लाख से अधिक पर्यटक ताजमहल को देखने आते हैं।

ताजमहल भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन और आकर्षण का केंद्र है लेकिन कई पर्यटक इसकी असली इतिहास को नहीं जानते हैं। जी हां ताजमहल बनाने को लेकर कई राज छिपे है जिसे आज भी किसी को पता नहीं है।

इस खूबसूरत इमारत के 22 बंद कमरो का राज अब तक राज बना हुआ है। बता दें कि ताजमहल के तैखाने में पूरे 22 कमरे हैं। सदियों से ताजमहल के यह तहखानें बंद पड़े हैं। आज तक किसी को भी यह पता नहीं चल पाया है कि यह तैखाने क्या हैं।

लोगों की मानें तो इन 22 कमरों तक पहुंचने का रास्ता ताज के वेंटीलेशन के लिए बनाए गए रास्तों से होकर जाता है। लेकिन कोई इन कमरों तक न पहुंच सके इसके लिए इन रास्तों को ईंट और चूना भरकर हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

जो कमरे दुनिया की नजरों से छिपाये गए हैं। उनके छिपाने की बड़ी वजह ये है कि ये कमरे हिंदु धर्म के देवी-देवताओं की पेंटिंग्स और मूर्तियों से सजे हैं। लोगों को इस बात का पता न चल सके इसलिए इन्हें लोगों की नजरों से दूर कर दिया गया।

इसके अलावा कर्ई ऐसे सिद्धांतकार हैं जो यह कहते हैं कि ताजमहल के बेसमेंट में जो कक्ष बने हुए है वह मार्बल के बने हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि तहखाने में कार्बन डाइऑक्साइड की अगर मात्रा बढ़ जाएगी तो वह कैल्शियम कार्बोनेट में बदल जाएगी।

कार्बन डाइऑक्साइड मार्बल्स को पाउडर का रूप देने शुरू कर देता है और उसकी वजह से दीवारों को नुकसान पहुंच सकता है। ताजमहल की दीवारों को नुकसान से बचाने के लिए तैखानों को बंद कर दिया गया। ताजमहल विश्व धरोहर है और इसे इसी रूप में देखा जाना चाहिए। व्यर्थ का विवाद ताज के साथ नहीं जुड़ना चाहिए।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago