योगी सरकार क्या उपचुनावों में होगी स्वीकार या चलेगा बसपा का फार्मूला

चुनाव आयोग ने यूपी में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सूबे में 3 नवंबर को 7 सीटों पर उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। प्रदेश में आठ सीटों पर उपचुनाव होने थे लेकिन चुनाव आयोग ने स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं कराने का फैसला किया है जिसका मतलब साफ है कि अब सूबे की सात सीटें घाटमपुर, टूंडला, देवरिया, बांगरमऊ, नौगांवा में खाली हुई सीट पर उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग ने उपचुनाव को लेकर जो जानकारी दी है। उसके मुताबिक अक्टूबर तक नामांकन पर्चा खरीदा जा सकता है। 16 अक्टूबर तक नामांकन करने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर तक उम्मीदवार के नाम वापसी होगी। 3 नवंबर को 7 सीटों पर मतदान होगा जिसका परिणाम 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

योगी सरकार क्या उपचुनावों में होगी स्वीकार या चलेगा बसपा का फार्मूला

इधर जिन सात सीटों पर उपचुनाव होने हैं वहां सियासी दल पहले से ही जोर आजमाइश कर रहे हैं। सीएम योगी ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत की रणनीति तैयार की है तो सपा, कांग्रेस ने भी उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी है।

वहीं आपको बता दे कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

जातीय समीकरण के आधार पर संभावित उम्मीदवारों को मैदान में तैयारियों में जहां लगाया जा चुका है, वहीं मुख्य सेक्टर प्रभारियों को भी जातिगत आधार पर समीकरण बैठाने के लिए कहा गया है। संभावित उम्मीदवारों में कुछ सीटों पर बदलाव की संभावना भी जताई जा रही है।

बहरहाल यूपी की सत्ता पर बीजेपी को काबिज हुए लगभग साढ़े 3 साल का वक्त बीत चुका है। ऐसे में अब निर्वाचित विधायकों के पास सदन में बैठने का बहुत ज्यादा मौका नहीं होगा। सभी 7 निर्वाचित विधायक डेढ़ साल से भी कम वक्त के लिए निर्वाचित होंगे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago