
फरीदाबाद : कोरोना महामारी के दौरान हर कोई रियल लाइफ हीरो को पहचान पा रहा है । इस बेइलाज कोरोना वायरस बीमारी के कारण दुनिया के बड़े से बड़े देश के घुटने टिक गए ।
मुसीबतें चाहे कितनी ही बड़ी हो लेकिन पुलिस कर्मी,सफाई कर्मी और डॉक्टरों ने इस बीमारी को देश से दूर करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वार्ड नंबर 1 , सेक्टर 55 सामुदायिक भवन में भाजपा नेता मुकेश डागर द्वारा कोरोना योद्धाओं को शौल व फूलमालाओं से भाव पूर्ण सम्मान किया ।
इस वार्ड में तैनात सभी पुलिस कर्मी और सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया । इसी के साथ साथ इस संकट की घड़ी में भी निरंतर काम करने के लिए धन्यवाद भी किया ।
कर्मयोगियों का सम्मान करते वक्त वार्ड नंबर 1 के सभी लोग भी शारीरिक दूरी अपनाते हुए मौजूद रहे और मुख्य रुप से एसीपी श्री राधेश्याम मौजूद रहे। इस कार्य को सफलता पूर्वक और सावधानी के साथ सम्पूर्ण किया गया ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…