क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा, इन वारदातों में थे शामिल

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने तीन शातिर अपराधियों सलीम, वसीम और अलीम को गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर पिकअप गाड़ी सहित सेक्टर 17, फरीदाबाद से गिरफतार किया।

आरोपियों पर फरीदाबाद के विभिन्न थानों में चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं जिसमे से थाना सदर बल्लबगढ़ के 6, थाना सिटी बल्लबगढ़ के 2, थाना आदर्श नगर के 3 तथा थाना सूरजकुंड का 1 मामला शामिल है।

आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मुकदमों के तहत 1 पिकअप गाड़ी,1 एसी, 2 स्टील के गेट, 1 सिलेंडर, 10 सैटरिंग प्लेट व 35500 रुपए नगद बरामद किए गए।

आरोपी सलीम पुत्र सगीर व आरोपी अलीम पुत्र सगीर निवासी मजीद पुरा मोहल्ला, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है जो फिलहाल सेक्टर 62 फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहे थे।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा, इन वारदातों में थे शामिल

वहीँ आरोपी वसीम पुत्र मोहम्मद शब्बीर निवासी गांव हसनपुर, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो फिलहाल सेक्टर 56, फरीदाबाद में किराए पर रह रहा था।

उपरोक्त आरोपी सलीम कबाड़ी का काम करता था और अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर दिन के समय ऐसे घरों व गोदामों की निगरानी करते थे जो या तो बंद हो या उनमें कोई नहीं रहता हो। रात के समय यह तीनों मिलकर सलीम की पिकअप गाड़ी से घरों व गोदामों से एलईडी, एसी व सेटरिंग की प्लेट आदि चोरी करते थे।

आज तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago