पिता ने ‘लूडो’ में की चीटिंग तो बेटी पहुंची फैमिली कोर्ट, जानें पूरा मामला

अगर आप लूडो खेलें और कोई कर जाए बेईमानी तो क्या आप पहुंच जाएंगे कोर्ट, कर देंगे केस, चौकिए मत ऐसा ही हुआ है। दरअसल जब ऐसे मामले निकलकर सामने आते हैं तो पहले तो लगता है कि कोई शायद फिरकी ले रहा है।

लेकिन जब हकीकत पता लगती है तो बड़ी ही ताज्जुब होता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है। लेकिन जब आपको ऐसा होता हुआ नज़र आता है तो आप कहते हैं कि हां है कलयुग, इसमें अच्छा-बुरा कुछ भी हो सकता है।

पिता ने ‘लूडो’ में की चीटिंग तो बेटी पहुंची फैमिली कोर्ट, जानें पूरा मामला

दरअसल ये मामला भी अपने आप में बिल्कुल अजीब और अलबेला मामला है। जहां बेटी और पिता लूडो का गेम खेलते हैं और गेम में जब पिता चीटिंग करते हैं तो बेटी इसे मामला बनाकर फैमिली कोर्ट तक चली जाती है।

अब इस मामले से जुड़ी पूरी कहानी सुनिए तो ये मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, चहां इस तरह का अजीबो-गरीब मामला निकलकर सामने आया है। यहां की फैमिली कोर्ट में जब ये मामला आया तो सभी भौंचक्के रह गये। यहां एक युवती ने अपने ही पिता पर लूडो खेल में चीटिंग करने का आरोप लगाया है।

युवती ने कोर्ट में अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई की अपील भी की है। उसने कहा है कि वो अब मेरे पापा नहीं रहे। उन्होंने मुझे धोखा दिया है। बतादें कि 24 वर्षीय युवती के पिता पर आरोप लगाने के बाद फैमिली कोर्ट के काउंसलर अब उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। युवती का कहना है कि वह अपने पापा के साथ लूडो खेल रही थी, तब उन्होंने बेईमानी की।

वह अपने पिता पर इतना विश्वास करती है कि उनसे बेईमानी की उम्मीद नहीं की थी। चाहे वो लूडो जैसा खेल ही क्यों न हो। फैमिली कोर्ट के काउंसलर सरिता ने एएनआई को बताया कि वे युवती की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं। अब तक 4 राउंड की काउंसलिंग भी हो चुकी है।

काउंसलर ने बताया कि महिला ने कहा कि युवती ने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया क्योंकि उन्होंने उसे हराने के लिए चीटिंग की थी। उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था। 4 राउंड काउंसलिंग के बाद वह अब सकारात्मक महसूस कर रही है।

सच में ये तो अपने आप में ऐसा अकेला और अलग सा ही मामला निकलकर सामने आया है। इस तरह से कोई भी उम्मीद नहीं करता है कि इस तरह से भी बातों को आगे बढ़ाया जाता है। हालांकि युवती से लगातार बात करते हुई उसकी मनोस्थिति के बारे में भी जानने की कोशिश की जा रही है और उसी के मुताबिक ये भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि लड़की को अब बेहतर लग रहा है और वो हालातों और परिस्थितियों को समझ रही है।

शायद ऐसा बहुत जल्दी हो सकता है कि लड़की ये समझ जाए कि ये तो खेल यानी सिर्फ गेम ही तो था। इसमें तो जीतने के लिए ऐसे मज़ाक-मस्ती चलती ही है। खैर आगे क्या होगा जैसे ही कोई जानकारी आती है वैसे ही हम आप तक उस जानकारी को ज़रूर पहुंचाएंगे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago