Categories: Crime

साइबर थाना की मेहनत रंग लाई,2 साल पहले ग़ुम हुए फ़ोन ढूंढे

फ़ोन मालिकों ने कहा उन्हें फ़ोन वापिस मिलने की नहीं थी उम्मीद परन्तु फरीदाबाद पुलिस के बेहतरीन प्रयासों ने इतने मुश्किल भरे कार्य को संभव कर दिखाया।

साइबर थाना की मेहनत रंग लाई,2 साल पहले ग़ुम हुए फ़ोन ढूंढे

फरीदाबाद: कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इस कथन को सत्य साबित करते हुए साइबर थाना की टीम ने लोगों के बहुत समय से गुम / चोरी हुए 36 मोबाइल फ़ोन बरामद किए। जिसमे से 10 फोन उनके असल मालिकों को सौपें।

इसकी जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती धारणा यादव ने बताया कि साइबर थाना की टीम ने कुल 36 खोए हुए मोबाइल फ़ोन बरामद किए जिसमे से 10 मोबाइल उनके मालिकों को सौंप दिए गए तथा बाकी के 26 मोबाइल भी जल्द ही दे दिए जाएंगे।

फ़ोन मलिक अपना फ़ोन वापिस प्राप्त करके अति प्रसन्न हुए और पूरी फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद् किया। लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उन्हें कभी उनका फ़ोन वापिस मिल पाएगा परन्तु फरीदाबाद पुलिस के प्रयासों ने इसे संभव कर दिखाया।

फ़ोन मालिक प्रसन्न होने के साथ साथ अचम्भित भी हुए| उनसे बातचीत करते हुए उनमे से कुछ ने कहा कि उनके फ़ोन को गुम हुए 2 साल से भी ऊपर बीत चुके थे और जब उन्हें थाने से अपने फ़ोन वापिस ले जाने के लिए फ़ोन आया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।

लोगों ने हरियाणा सरकार , हरियाणा पुलिस और फरीदाबाद पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि फरीदाबाद पुलिस बहुत ही अच्छे कार्य कर रही है और उनके प्रयासों से फरीदाबाद की जनता अति लाभान्वित हुई है। उन्हें उम्मीद है कि आगे भी फरीदाबाद पुलिस अपने नागरिकों की सुरक्षा में ऐसे ही कार्यरत रहेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago