राशिफल 2 सितंबर 2020 : आज का दिन इन छह राशिवालों के लिए है बेहद शुभ

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको पूजा पाठ करना खुशी देगा। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क राशि – आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित रहेगा। संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ वक्त बिताना आपको खुशी देगा। उनके साथ वक्त बिता कर आप एनर्जी से भर जाएंगे।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यदि आवश्यक ना हो तो बिल्कुल ना जाएं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। पैतृक व्यवसाय को बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी आज मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खुद के बारे में सोचेंगे और अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में विचार करेंगे जिससे ठंडे दिमाग से सोच कर कुछ नए डिसीजन लेंगे।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी होगी जो आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। सेहत में कमजोरी बनी रहेगी इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि – आज का दिन आपके लिए कोई चुनौती पेश कर सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन बाकी चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने की कोशिश करेंगी।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago