कब होगी सफाई? कब जागेगा निगम? कौन देगा जवाब?

नगर निगम पिछले काफी समय से सवालों के कठघरे में घिरा हुआ है। साफ़ सफाई, सामाजिक दूरी और महामारी के दौर में बरते जाने वाले तमाम एहतियात खाक छान रहे हैं। जहां पूरे शहर में कूड़े का अम्बार लगा हुआ नगर निगम उसकी अनदेखी कर आराम फरमा रहा है।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते साफ़ सफाई ठप हो गई है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन शहर में किसी भी तरह से साफ़ सफाई नहीं की गई। एक अनुबंध के चलते कर्मचारयों ने निगम दफ्तर में पूरा दिन काम नहीं किया।

कब होगी सफाई? कब जागेगा निगम? कौन देगा जवाब?

जो अभिभावक निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने आते हैं उन्हें दर दर भटकना पड़ता है। पूरे दिन निगम दफ्तर के चक्कर लगाने के बाद भी जनसम्याओं का समाधान नहीं मिल पाता है। साथ ही साथ निगम कार्यालय में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पिछले काफी दिनों से नगर निगम सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। निगम में सामजिक दूरी की धज्जियाँ उड़ने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। निगम अधिकारियों एवं निगमायुक्त द्वारा अभी तक कोई वार्ता नहीं की गई है। जनता की परेशानियों का ब्यौरा नहीं लिया जा रहा है। प्रशासन के कार्यभार पर तमाम सवाल दागे जा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो निगम काफी समय से घाटे में चल रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि निगम में 26 गाँवों के समाहित किए जाने के फैसले में आपसी स्वार्थ छिपा है। बताया जा रहा है कि अपने द्वारा किए गए नुक्सान की भरपाई करने के लिए निगम गाँव की संपत्ति को हड़पना चाह रहा है।

आम आवाम द्वारा निगम पर दागे गए सवालों की अभी तक कोई जवाबदेही नहीं हो पाई है। निगम प्रशासन द्वारा कई मामलों में अनदेखी की जा रही है। जनता परेशान है और उनकी परेशानियों को संज्ञान में लाना मेहत्त्वपूर्ण है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago