Categories: Crime

ट्रेक्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर 85 की क्राइम ब्रांच ने धार दबोचा

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 ने दो शातिर चोरों घनश्याम व धर्मेंद्र को फरीदाबाद के थाना पल्ला में दिनांक 17 सितम्बर 2020 को दर्ज मुकदमा नंबर 575 में चोरी की धारा के तहत गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार गिरफतार किया।

ट्रेक्टर चोरी करने वाले दो आरोपियों को सेक्टर 85 की क्राइम ब्रांच ने धार दबोचा

आरोपियों के कब्जे से एक ट्रेक्टर ट्रॉली बरामद की गई।

आरोपी घनश्याम पुत्र लेखराज गांव सरजमई, जिला बदायूं उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो फ़िलहाल फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में रह रहा था। वहीँ आरोपी धर्मेंद्र पुत्र नत्थू लाल गांव बिबनी, बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो फ़िलहाल वह भी फरीदाबाद की पंचशील कॉलोनी में रह रहा था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह पंचशील कॉलोनी में सेनेटरी की दूकान पर मजदूरी का कार्य करते थे। वह जिस दूकान पर कार्य करते थे उसी के बगल में 50 मीटर की दूरी पर दूसरी सेनेटरी की दूकान थी। उस दूकान का मलिक रात को दूकान बंद करने के पश्चात् ट्रेक्टर-ट्रॉली को दूकान के बगल में ही एक प्लाट में छोड़ देता था|

16 सितम्बर की रात को आरोपी धर्मेन्द्र ने मौका पाकर ट्रेक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया व घनश्याम को इसे उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए 5000 रुपए दिए थे| अब आरोपियों से पूछताछ के बाद ट्रेक्टर-ट्रॉली को बरामद कर लिया गया है|आरोपी को आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago