सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक लौटने की आस, जानिये क्या हैं भाव

कोरोना काल में महामारी के मामलों के साथ – साथ सोने – चांदी का दाम भी लगातार बढ़ा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट से अब सराफा बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद है। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद मंगलवार से राजधानी में सराफा बाजार भी खुल गया है। कीमतें कम होने के कारण जेवरों की जमकर खरीदारी होगी, ऐसी उम्मीद कारोबारियों काे है।

फरीदाबाद के ज्वैलर भी इसी उम्मीद में हैं कि जल्द से जल्द दुकानों में ग्राहक आएं। सोने की कीमत में एक माह में करीब दस हजार रुपए की कमी आई है। करीब इतनी ही कीमत चांदी की भी कम हुई है। जहां प्रति तोला सोना 60 हजार के करीब पहुंच गया था, वहीं चांदी तो प्रति किलो 72 हजार से भी पार हो गई थी।

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक लौटने की आस, जानिये क्या हैं भाव

एनआईटी की ज्वैलर मार्किट हो या सेक्टर्स की हर जगह ग्राहकों की कमी साफ़ दिखाई दे रही है। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले माह से आग लगनी प्रारंभ हुई थी। यह आग इस माह तक जारी रही, लेकिन सिंतबर के तीसरे सप्ताह के बाद कीमतों में गिरावट प्रारंभ हुई। अगस्त के अंतिम सप्ताह से पहले तो सोना 60 हजार के करीब पहुंच गया था।

सोने – चांदी के भाव लगातार ऊपर – निचे हुए हैं। साेने की ताबड़तोड़ बढ़ती कीमत के कारण निवेशकों में बुलियन की बहुत ज्यादा खरीदारी हो रही थी। अगस्त के अंतिम दिनों से कीमत में कमी आने के साथ निवेशकों का मोह सोने से भंग हुआ है।

Om Sethi

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago