Categories: Press Release

फ्रैडस सोशल वर्करज एसोसिएशन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

फ्रैडस सोशल वर्करज एसोसिएशन के प्रांगण में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान गुलशन सहगल और महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर गुलशन सहगल ने कहा कि महापुरूष कभी मरते नहीं वह तो आज प्रत्येक भारतवासी के दिलों में जिन्दा है।

फ्रैडस सोशल वर्करज एसोसिएशन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

उन्होनें कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दुस्तान की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। वह केवल मानवता का शोषण,विषमता और गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए ही नहीं,बल्कि पश्चिमी सभ्यता की उस विकृत संस्कृति को जड़मूल से उखाडऩा चाहते थे जो शोषणवाद,विलासवाद और उपभोगवाद पर टिकी हुई थी। मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि लालबहादुर शास्त्री अत्यंत ईमानदार, दृढ़ संकल्प, शुद्ध आचरण, महान परिश्रमी और ऊँचे आदर्शों में पूरी आस्था रखने वाले व्यक्ति थे।

उन्होनें कहा कि दोनों ही महापुरूषोंं को देश ही नहीं पूरी दुनिया आज तक याद करती है। इस मौके पर के.एल साहनी,सीतरामरा वर्मा,प्रदीप मल्होत्रा,सुरेन्द्र सिंह,बंसीलाल कुकरेजा,भारत भूषण,हंसराज,ओमप्रकाश,रमेश गुलाटी,महेश,सुनील महाजन,सुनील तलवार,सुनील अरोड़ा,राजेश गौसांई,सतीश साहनी,राकेश मेहरा,दिलीप व राकेश कुमार मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago