दुष्कर्म के आरोपी पर पोक्सो एक्ट लगाया, बच्ची को मिलेगा इंसाफ

सारन थाना पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक सोनू को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। एनआईटी महिला थाना पुलिस व पर्वतीय कॉलोनी चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

दुष्कर्म के आरोपी पर पोक्सो एक्ट लगाया, बच्ची को मिलेगा इंसाफ

बच्ची की हालत में हो रहा है सुधार

पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्ची की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। शुक्रवार को उसे वार्ड में शिफ्ट करदिया गया था। जल्द ही बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिलने के आसार है। आपको बतादें कि बच्ची का पिता जब छत पर सो रहा था और बच्ची व उसकी बहन कमरे में सोए हुए थे। तब आरोपी युवक उनके कमरे में घुस आया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

देर रात जब महिला के पास रोते हुए आई तब इस पूरे मामले की जानकारी का संज्ञान लिया गया। महिला ने बच्ची के कमरे से आरोपी युवक को भागते हुए भी देखा था। जब महिला ने वहां का नजारा देखा तो वह सन्न रह गई। बच्ची खून से लथपथ थी।

यह देखने पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर महिला का पति और स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। इसके तुरंत बाद ही बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब बच्ची की हालत में सुधार आ रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

22 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago