Categories: Featured

2019 में ठंड ने तोड़ा था 100 साल का रिकॉर्ड, इस बार का हाल जानने के लिए पढ़ें खबर

मौसम में आज कल बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है। राजधानीसमेत कई राज्यों में सर्दी का मौसम जल्द दस्तक देने वाला है। उत्तरी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान का गिरना और दिल्ली में बदली हुई हवा इस बात का संकेत दे रही है कि जल्द ही सर्दी का मौसम दिल्ली में दस्तक देने वाला है।

2019 में ठंड ने तोड़ा था 100 साल का रिकॉर्ड, इस बार का हाल जानने के लिए पढ़ें खबर2019 में ठंड ने तोड़ा था 100 साल का रिकॉर्ड, इस बार का हाल जानने के लिए पढ़ें खबर

सुबह के समय ठंड और शाम होते ही ठंड का हल्का – हल्का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 2 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं 27-28 सितंबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून के जाने के बाद जिस तरह मौसम ने करवट ली है उस से कहा जा सकता है कि इस बार जम के सर्दी पड़ेगी। 30 सितंबर को मानसून की विदाई के साथ दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह 5 बजे के आसपास हल्की सर्दी होने लगी है फिर शाम 6 बजे के बाद भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने लगा है।

पिछले साल लगातार कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले हफ्तों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि राजधानी में 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और एक अक्टूबर को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Om Sethi

Published by
Om Sethi
Tags: winter

Recent Posts

हरियाणा के इन गांवों में होगा बड़ा विकास, इन 277 पंचायतों को मिला 9.45 करोड़ का विकास फंड

हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने ग्रामीण इलाकों के विकास को रफ्तार देने…

3 hours ago

हरियाणा और पश्चिमी यूपी को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे, 2300 करोड़ की परियोजना से घटेगा सफर का समय

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए…

1 day ago

फरीदाबाद में नियमों की उड़ रही धज्जियाँ,  प्रदूषण पर काबू के लिए लागू हुआ GRAP-3

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा की गुणवत्ता के बीच ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा…

1 day ago

फरीदाबाद में 35 हाई-टेक शौचालय ब्लॉक बनने की तैयारी, स्वच्छता को मिली नई उड़ान

फरीदाबाद अब स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाने जा…

1 day ago

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में आरोग्य मंदिर आना लोगों के लिए चुनौती, संकरी गली और पार्किंग की परेशानी से मरीज परेशान

फरीदाबाद सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने के उद्देश्य से आयुष्मान…

2 days ago

फरीदाबाद के इस क्षेत्र में सर्विस रोड बदहाल, गड्ढों से भरी सड़क से गुजरना मुश्किल

फरीदाबाद ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित नेक्स्ट डोर शॉपिंग मॉल के सामने की सर्विस रोड…

2 days ago