Categories: Featured

2019 में ठंड ने तोड़ा था 100 साल का रिकॉर्ड, इस बार का हाल जानने के लिए पढ़ें खबर

मौसम में आज कल बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश से मानसून लौट चुका है। राजधानीसमेत कई राज्यों में सर्दी का मौसम जल्द दस्तक देने वाला है। उत्तरी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान का गिरना और दिल्ली में बदली हुई हवा इस बात का संकेत दे रही है कि जल्द ही सर्दी का मौसम दिल्ली में दस्तक देने वाला है।

2019 में ठंड ने तोड़ा था 100 साल का रिकॉर्ड, इस बार का हाल जानने के लिए पढ़ें खबर

सुबह के समय ठंड और शाम होते ही ठंड का हल्का – हल्का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 2 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं 27-28 सितंबर तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मानसून के जाने के बाद जिस तरह मौसम ने करवट ली है उस से कहा जा सकता है कि इस बार जम के सर्दी पड़ेगी। 30 सितंबर को मानसून की विदाई के साथ दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह 5 बजे के आसपास हल्की सर्दी होने लगी है फिर शाम 6 बजे के बाद भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने लगा है।

पिछले साल लगातार कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ी थी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले हफ्तों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि राजधानी में 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और एक अक्टूबर को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Om Sethi

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago