जिसे हाथरस पीड़िता समझकर प्रदर्शन कर रही है जनता, दो साल पूर्व ही हो चुकी है उसकी मौत

हाथरस में लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पूरे देश को झगझोड़ कर रख दिया है। पूरे देश में अभी वाद विवाद, आरोप प्रत्यारोप की स्थिति बानी हुई है। जगह जगह मनीषा के लिए इन्साफ की गुहार लगाई जा रही है। धरना प्रदर्शन कर लोग अपना रोष प्रकट कर रहे हैं।

फरीदाबाद में भी मनीषा के आरोपियों को सजा देने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जगह जगह हर गली हर नुक्कड़ पर पीड़िता के लिए इन्साफ की मांग की जा रही है। प्रदर्शन में मोर्चा लेकर निकले लोग अभी इस बात से अवगत नहीं हैं कि उनसे जाने अनजाने में बहुत बड़ी भूल हो गई है।

जिसे हाथरस पीड़िता समझकर प्रदर्शन कर रही है जनता, दो साल पूर्व ही हो चुकी है उसकी मौत

धरना प्रदर्शन में वह लोग जिस मनीषा की तस्वीर लगा कर इन्साफ की मांग कर रहे हैं वह मनीषा रेप पीड़िता नहीं बल्कि कोई और लड़की है। जिस तस्वीर को बड़े बड़े पोस्टर्स में छापा गया है वह तस्वीर दुष्कर्म पीड़िता की नहीं है। वह तस्वीर मनीषा यादव की है जो चंडीगढ़ में रहा करती थी।

दो साल पूर्व ही मनीषा का निधन हो चुका है और उनके निधन का कारण बिमारी है। जैसे ही हाथरस मामले ने तूल पकड़ा उसी समय पर मनीषा यादव की यह तस्वीर भी वायरल होने लगी। जनता भी बिना सोचे समझे उसी तस्वीर का उपयोग कर प्रदर्शन करने लगी।

आपको बता दूँ कि मनीषा की तस्वीर के हेर फेर से स्थानीय नेतागण भी प्रभावित हुए नजर आए। सभी ने प्रदर्शन करते समय मनीषा यादव की तस्वीर का इस्तेमाल किया। इस पूरे मामले चंडीगढ़ में रह रहे मनीषा यादव के परिवार को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है।

जिसके चलते हताश होकर मनीषा के पिता ने एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि जैसे जैसे यह विरोध प्रदर्शन बढ़ रहा है इससे उनकी परेशानियों में इजाफा हो रहा है। जरूरी है कि सोच समझकर तस्वीर को वायरल किया जाए और सही जानकारी लोगों के साथ साझा की जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago