Categories: Crime

क्राईम ब्रांच DLF द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नशीले पदार्थ बेचने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद:जिला फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान पर पुलिस आयुक्त श्री ओ पी सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध श्री मुकेश मल्होत्रा और सहायक पुलिस उपायुक्त, अपराध श्री अनिल कुमार के दिशा निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच DLF ने 2 नशा तस्करो भूपेन्द्र व इवान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है

क्राईम ब्रांच DLF द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नशीले पदार्थ बेचने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनांक 01 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच DLF को गुप्त सुचना मिलीं कि थाना पल्ला के एरिया में एक व्यक्ति अपने घर में नशीला पदार्थ बेचता है जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस उपायुक्त अपराध से सर्च वारंट प्राप्त करके घर की तलाशी ली गई जिसके फलस्वरूप अत्यंत महंगा नशीला पदार्थ 260 ग्राम हरोइन और 52 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया जिसकी कीमत लगभग 5/6 लाख रूपए है

इस संदर्भ में NDPS ACT की धाराओं के तहत थाना पल्ला में मुकदमा नंबर 616 अंकित किया गया| इस मुकदमा में गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र को 2 दिन पर पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमे उनसे बताया कि उसका साथी आरोपी CHILEE EVANS MBAMARA जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है वह भूपेन्द्र को इस नशीले पदार्थ की सपलाई करता था जिसे क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के मोहन गार्डन से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है|

यह नाइजिरियन इलाज के लिए वीजा लेकर जनवरी 2020 में भारत आया था तथा इस अवधि के दौरान वह एक बार दिल्ली मोहन गार्डन में शराब तसकरी तथा अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में जेल जा चुका है.

आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह नशे के कारोबार में कई वर्षो से संलिप्त है और अपने साथियों के साथ नशीला पदार्थ अफीम बेचने के जुर्म में 3-4 साल पहले पंजाब पुलिस द्वारा पटियाला पंजाब में गिरफ्तार हो चूका है और जमानत होने पर अपनी पहचान छुपाकर फरीदाबाद में रहते हुए फिर से नशे का कारोबार करने लगा| आरोपी पंजाब से PO घोषित हो चूका है|

आरोपी भूपेन्द्र पुत्र रमेश निवासी छज्जन, फरीदाबाद व आरोपी CHILEE EVANS MBAMARA पुत्र MBAMARA, नाइजीरिया का रहने वाला है|

आरोपी भूपेन्द्र को कल अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा जबकि उसका नाइजीरियन साथी को पहले ही जेल भेजा जा चूका है|

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago