Categories: Press Release

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए MLA राजेश नागर ने महिलाओ को वितरित की सिलाई मशीन ।

देश की महिलाओं का अपने पैरों पर खड़ा होना बहुत जरूरी है। जब तक हमारी आधी आबादी आत्मनिर्भर नहीं होगी समाज में साकारात्मक बदलाव नहीं आएगा।

यह बात तिगांव क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही सिंगर इंडिया लिमिटेड द्वारा आज जिले के गांव तिगांव में ड्राफ्टिंग व सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 7 प्रतिभागियों को सिलाई मशीन व 20 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित हुए कही। इस मौके पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए MLA राजेश नागर ने महिलाओ को वितरित की सिलाई मशीन ।

इस मौके पर सिंगर इंडिया लिमिटेड की जीएम.सीएसआर अल्पना सरना ने कहा कि अगर महिलाएं आगे आएं तो परियोजना की ओर से इस प्रकार के प्रशिक्षण भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। अल्पना सरना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रोजमर्रा के उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार की कपड़ों की ड्राफ्टिंग एवं सिलाई करना सिखाया गया।

अब इन महिलाओं को आमदनी भी होने लगी है। प्रशिक्षिकाओं ने महिलाओं को प्रशिक्षण के प्रति बहुत उत्साहित व रुचिपूर्ण बताया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संस्था के माध्यम से तैयार सामान को बाजार में उपलब्ध कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने कहा कि गरीब महिलाओं के लिया यह प्रशिक्षण एक वरदान की तरह है। सिंगर इंडिया लिमिटेड पहले तो वंचित महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देती है ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और अपने तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला रेडक्रास सोसायटी के सहायक पुरुषोत्तम सैनी, डा. एमपी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज कौशिक, ब्लॉक मेंबर तेजसिंह अधाना, सुनील नागर, राजेश अधाना वकील, विजेंद्र अधाना वकील, पं शेर सिंह कौशिक, पं बिसन स्वरूप, रत्नी मैंबर, जोगेंद्र अधाना, पं हिरदे राम, तिलक सूबेदार, दुलीचंद अधाना आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago