राशिफल 5 अक्टूबर 2020 : सोमवार को ये चार राशि वाले रहें सावधान, इनके ग्रह-नक्षत्र हैं प्रतिकूल

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि – आज के दिन अपने काम पर पूरा ध्यान रहेगा। काम के साथ-साथ अपने परिवार को भी समझेंगे। बुजुर्गों के साथ बैठकर समय बिताएंगे। मानसिक रूप से मजबूत दिखेंगे।

मिथुन राशि – भाग्य के सहारे बैठने की आदत से बाहर निकलें और अब खुद पर भरोसा रखते हुए काम पर जुट जाएं। सेहत बढ़िया रहेगी। दोस्तों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि – मानसिक तनाव दोपहर तक हावी रहेगा। उसके बाद दिल खुश हो जाएगा। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी और कोई बढ़िया समाचार सुनने से खुशी बढ़ेगी।

सिंह राशि – दोपहर तक स्थितियां बड़ी अच्छी रहेंगी। आप दिल से खुश होंगे और हर काम में आगे बढ़कर योगदान करेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि – मानसिक तनाव से बाहर आने में दोपहर तक का वक्त लग जाएगा। उसके बाद अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। कुछ नया करने की सोचेंगे।

तुला राशि – संतान से लगाव महसूस करेंगे। दोपहर बाद कुछ खर्चे होंगे। नौकरी पर ध्यान देंगे जिससे काम में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत तंदुरुस्त रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि – अंदर से खुशी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। घर वालों के साथ मिलकर कुछ नया करने की सोचेंगे। दोपहर बाद संतान से काफी भावुकता में बात करेंगे और अपने मन की बात उन्हें बताएंगे।

धनु राशि – सेहत में मजबूती रहेगी जिससे कामों में हाथ आजमाएंगे और सफलता पाएंगे। मन मजबूत रहेगा। बुद्धि का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलती चली जाएगी।

मकर राशि – मानसिक रूप से खुश रहेंगे। गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुद को भाग्यशाली समझेंगे और अपने प्रिय से दिल की बात कहेंगे।

कुंभ राशि – आज के दिन खुद पर भरोसा जमेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी अपना हक जमाएगा।

मीन राशि – खर्चों में तेजी होने से तनाव बढ़ेगा लेकिन काम के लिए दिमाग और सोच दोनों आपके पक्ष में रहेंगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago