बालों की जुओं ने दिन-रात खून चूसकर ले ली बच्ची की जान, कोर्ट ने भेजा मां-बाप को जेल

जुएं बालों में पाए जाने वाले ऐसे कीड़े हैं जिनका आहार सिर्फ खून है जो एक बार बालों में आ जाती हैं तो खत्म होने का नाम ही नही लेती और लगातार बढ़ती ही रहती हैं। सिर में बाल होने के कारण इन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसके फैलने के कई कारण हो सकते हैं।

सिर की जुएं सभी को परेशान करते हैं। सिर की जुओं का इलाज जल्द से जल्द करना चाहिए क्योंकि यह बालों की जड़ों से कमजोर कर देती हैं जिससे खुजली होती है और बाल झड़ने लगते हैं।

macro shot of yellow crawling insect
Photo by Egor Kamelev on Pexels.com

अब यही जुए एक बच्ची के लिए जानलेवा साबित हो गया। दरसअल जॉर्जिया में रहने वाली एक बच्ची के सिर में इतने जुए आ गए जिससे कि उसकी मौत हो गयी। आपको बता दे कि इस बच्ची के सिर में इतने जू हो गए थे कि उन्होंने बच्ची के शरीर में खून का एक कतरा रहने नहीं दिया। खून की कमी के कारण हुए अनीमिया और हार्ट अटैक से बच्ची की मौत हो गई।

जांच में पता चला कि बच्ची के बेडरूम में गद्दे के अंदर चूहे रहते थे। साथ ही उसके मां-बाप घर की सफाई नहीं करते थे। ऐसे में कोर्ट ने बच्ची के मौत के जिम्मेदार उसके मां-बाप को ही ठहराया।

जुओं से हुई मौत और फिर पेरेंट्स को जेल भेजे जाने का ये मामला अभी काफी चर्चा में है। 12 साल की कैटलीन योजवियक की मौत 26 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट से हो गई थी।

पहले तो मौत का कारण नहीं पता चला कि आखिर बच्ची की मौत कैसे हुई लेकिन बाद में जांच में पता चला कि बच्ची की मौत जुओं से हुई है। अरेस्ट के बाद उसके माता पिता ने 911 पर कॉल कर कहा था कि बच्ची बेहोश हो गई है। इसके बाद उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

जब बच्ची के घर से उसे लेने मेडिकल टीम गई, तो उन्होंने देखा कि बच्ची के बेड में काफी चूहे मौजूद थे। घर काफी गंदा था। साथ ही बच्ची ने डेढ़ हफ्ते से नहाया तक नहीं था। जो कि माता पिता के लिए बेहद शर्मनाक है।

क्योंकि माता- पिता की लापरवाही की वजह से इस छोटी सी बच्ची की मौत हो गयी। ऐसे माता- पिता को जरूर सजा दी जाए बच्चों को लेकर ऐसी लापरवाही न बरती जाएं।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago