Categories: Politics

6 अक्टूबर को पंजाब से देवीगढ़ बॉर्डर के रास्ते होते हुए हरियाणा आएंगे राहुल गांधी

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए कृषि अध्यादेश के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। ऐसे में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए आने वाली 6 और 7 अक्टूबर को राहुल गांधी हरियाणा में कुछ करेंगे।

हरियाणा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने का उद्देश्य यह है कि केंद्र सरकार द्वारा जो किसानों के लिए अध्यादेश लाया गया है उसमे कुछ त्रुटियां है जिनमे सुधार कि बेहद आवश्यकता है।

6 अक्टूबर को पंजाब से देवीगढ़ बॉर्डर के रास्ते होते हुए हरियाणा आएंगे राहुल गांधी6 अक्टूबर को पंजाब से देवीगढ़ बॉर्डर के रास्ते होते हुए हरियाणा आएंगे राहुल गांधी

हरियाणा के नेताओं की यहां रविवार को हुई बैठक में उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी 6 अक्तूबर को पंजाब से देवीगढ़ बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेंगे।

वहां से ट्रैक्टरों के साथ पिहोवा आकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं इसके बाद वह बाद कुरुक्षेत्र जाएंगे। अगली सुबह पीपली मंडी से यात्रा शुरू होगी और वह नीलोखेड़ी होते हुए करनाल जाएंगे।

सैलजा ने आगे कहा कि राहुल की यह यात्रा किसानों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के लाए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं।

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए इन्हीं काले कानूनों का विरोध करने के लिए राहुल गांधी हरियाणा आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि केंड सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ जमकर विरोध किया जाए ताकि केंद्र सरकार भी अपनी गलतियों को सुधार सकें।

गौरतलब, हरियाणा कांग्रेस ने हाथरस कांड के खिलाफ सोमवार को प्रदेश में विरोध कार्यक्रम का भी ऐलान किया। बताते चलें कि 14 सितंबर को एक दलित पीड़ित लड़की का सामूहिक दुष्कर्म कर उसके साथ बर्बरता की गई थी, इतना ही नहीं यूपी पुलिस द्वारा आधी रात पीड़ित परिवार की अनुपस्थिति में पीड़ित का दाह संस्कार कर दिया गया था।

इस घटना के बाद से ही पूरे देश में यूपी सरकार और यूपी पुलिस को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे है। इस बैठक में सैलजा, हुड्डा के अलावा किरण चौधरी, विवेक बंसल, अजय यादव, धर्मपाल मलिक समेत कई वरिष्ठ नेता शमिल हुए।

deepika gaur

Published by
deepika gaur

Recent Posts

फरीदाबाद की जनता घर बैठे कर सकेगी अपनी शिकायतें दर्ज, नगर निगम ने निकाला नया रास्ता

फरीदाबाद में लोगों को अब अपनी समस्याओं को रखने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर…

18 hours ago

फरीदाबाद के इन 17 सरकारी स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, विधायक संग हुई प्रधानाचार्यों की बैठक

फरीदाबाद में अब सरकारी स्कूलों पर दिया जाएगा विशेष ध्यान। दरअसल बड़खल विधानसभा में सभी…

फरीदाबाद में इस गांव के स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण, हुआ 1 करोड़ का बजट पास…

फरीदाबाद में करोड़ों रुपए की लागत से खेल स्टेडियम का कायाकल्प होने वाला है। बता…

19 hours ago