भारत त्योहारों का देश का है, हर त्यौहार में देशवासी अपनी खुशियां मनाते हैं। मिठाई की बात करें या फिर सोने – चांदी की भारतवासी त्योहारों में इन्हें खरीद ही लेता है। यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो इस नए नियम के बारे में जरूर जान लें। इसके बारे में जानकारी रखेंगे तो आपके साथ फर्जीवाड़ा नहीं होगा।
सराफा दुकानों में अक्सर फर्ज़ीवाड़े होते रहते हैं। जनवरी 2021 के बाद सोना और चांदी बिना हॉलमार्क के नहीं बिकेगा। हॉलमार्क समेत चार और निशान भी गहनों पर होंगे। सोना-चांदी के गहनों पर ये चारों निशान फर्जी तो नहीं हैं, इसकी जांच भी अपने ही जिलों में सिर्फ 35 रुपये में करा सकेंगे।

भारत में अक्सर ऐसा होता है कि हर मसले में आपको फर्जीवाड़ा दिखाई देने लगता है। अब से विक्रेता गहनों पर हॉलमार्क समेत चारों निशान अंकित करने की फीस भी 25 रुपये से अधिक नहीं ले पाएंगे। यह व्यवस्था 31 जनवरी के बाद देश में लागू हो जाएगी। भारतीय मानक ब्यूरो की हरियाणा इकाई ने इस व्यवस्था को लागू करने से पहले लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने का फैसला लिया है।
यह फैसला ग्राहकों के लिए लिया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो प्रदेश में शिविर लगाकर आमजन को इसकी विस्तृत जानकारी से अवगत करवाएंगे। शिविरों की शुरुआत कुरुक्षेत्र के बारना गांव से हो गई है। दरअसल, गहनों के कैरेट के नाम पर फर्जीवाड़ा होता है। 14, 18 और 22 कैरेट के गहनों के खरेपन में भी खरीद के दौरान अमूमन खोट होती थी और लोग इसे जान नहीं पाते थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…