पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किये 3 लोग, जानिये कितना कैश बरामद

हरियाणा पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में रेवाड़ी जिले से तीन लोगों को 5,71,900 रुपये की नगदी व अन्य सामान सहित गिरफ्तार किया है।


हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए टीम को गुप्तचर द्वारा सूचना मिली थी कि मनचंदा सोसाइटी के एक फ्लैट में आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाने का काम चल रहा है और यह कार्य दो मनचंदा सोसाइटी निवासी दो लोग अपने फ्लैट पर कर रहे हैं।


यह सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारकर दिल्ली कैपिटल (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुये तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5,71,900 रुपये नकद, 12 फोन, एक एलईडी, एक लैपटॉप और दो नोटपैड भी जब्त किए।


उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह, ओम प्रकाश उर्फ शम्मी और मोहित के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago