इंडियन नेश्नल लोकदल 6 अक्तूबर को अपने दूसरे चरण में 14 जिलों पर विरोधस्वरूप धरना-प्रदर्शन करेगा

केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में इंडियन नेश्नल लोकदल 6 अक्तूबर को अपने दूसरे चरण में 14 जिलों पर विरोधस्वरूप धरना-प्रदर्शन करेगा इसकी जानकारी देते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे राठी ने बताया कि इस दौरान अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर इनेलो नेताओं द्वारा अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम उपायुकत को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होने कहा कि जब तक भाजपा सरकार तानाशाही रवैया छोड़ कर किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती तब तक इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसान के हकों की लड़ाई लड़ता रहेगा।


इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में जिला सिरसा एवं फतेहाबाद में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इंडियन नेश्नल लोकदल की छात्र इकाई (आईएसओ)के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला भिवानी एवं दादरी की कमान संभालेंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे।

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी व राष्ट्रीय वरिष्ठ उप-प्रधान प्रकाश भारती क्रमश: रोहतक और कैथल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।


इनके अलावा पूर्व डीजीपी महेन्द्र सिंह मलिक, पूर्व विधायक बलवंत मायना, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, सचिव राष्ट्रीय कार्यकारिणी नरेन्द्र वर्मा, रि0 आईएएस आरएस खर्ब, पूर्व मंत्री भागी राम, रि0 आईएएस एसके गोयल एवं एचपीएससी के पूर्व सदस्य युद्धवीर आर्य क्रमश: जीन्द, झज्जर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, हिसार, पंचकुला, फरीदाबाद एवं पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे व उपायुक्त को ज्ञापन देंगे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago