मानव रचना विश्वविद्यालय में 13 दिवसीय फैकल्टी डेवलप्मेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी की ओर से 13 दिवसीय फैकल्टी डेवलप्मेंट प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। यह एफडीपी डीएसटी भारत सरकार और आंत्रप्रन्योर्शिप डेवलप्मेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा सपॉन्सर किया गया है।

ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में कुल 42 सेशन होंगे। फैकल्टी डेवलप्मेंट प्रोग्राम में मानव रचना के अलावा देशभर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के फैकल्टी मेंबर्स ने हिस्सा लिया जनमें अलीगढ़, फरीदाबाद, पंजाब, करनाल, भिवानी, दिल्ली, कन्याकुमारी शामिल हैं।

कार्यक्रम में एमएचआरडी इनोवेशन सेल के इनोवेशन डायरेक्टर डॉ. मोहित गंभीर ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर और जेएनयू आईपीएम सेल के डीन उन्नत पंडित ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

मानव रचना विश्वविद्यालय में 13 दिवसीय फैकल्टी डेवलप्मेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन

डॉ. मोहित गंभीर ने कहा, आज के समय में छात्रों के पास बेहतरीन आइडिया हैं और हम सभी शिक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी आइडिया महज क्लासरूम तक ही सीमित न रह जाए। उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों के पास बौद्धिक संपदा है जिसे हमें और आगे बेहतर करना होगा। शिक्षकों को छात्रों को सिखाना होगा कि किस तरह वह समाज की बहतरी के लिए कार्य कर सकते हैं।

उन्नत पंडित ने इस दौरान कहा कि, नई शिक्षा नीति यूनीक और ट्रांस्फॉर्म करने वाली है, जो कि देश के विकास में मदद करेगी। उन्होंने बताया स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम में भारत विश्व भर में पाँच टॉप देशों में से तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा, आज भी हम बदलाव की बात करते हैं और दस बाद भी हम चीजों में बदलाव की बात करेंगे, हालांकि बदलाव पैटर्न में होता।

डॉ. अमित भल्ला ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी फैकल्टी मेंबर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया मानव रचना में आज 27 स्टार्ट-अप सफलतापूर्वक चल रहे हैं, जिनमें 100 के करीब प्रोफेशनल काम कर रहे हैं। हमें छात्रों को ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा ताकि कोई भी आइडिया व्यर्थ न हो। उन्होंने कहा, हम सभी शिक्षकों को मिलकर छात्रों की हर कदम पर मदद करनी होगी, क्योंकि शिक्षकों का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी की डॉ. मोनिका गोयल, डॉ. अमित सेठ समेत कई फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago