राशिफल 6 अक्टूबर 2020 : आज का दिन इन छह राशि वालों के लिए है भाग्यशाली

भारतीय पंचाग में यह बता दिया जाता है कि, कौनसी राशिफल का दिन अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में क्या योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है।

मेष राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक का समय बड़ा अच्छा रहेगा। आप दिल से खुश होंगे, लेकिन उसके बाद कुछ चिंताएं बढ़ेंगी।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सभी जिम्मेदारियों को निभा कर खाली बैठेंगे और इंजॉय करेंगे। एंटरटेनमेंट में वक़्त गुजरेगा।

मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपनी मेहनत से काम में सफलता पाएंगे। दोपहर बाद परिवार के साथ वक्त बिता कर खुद को हल्का महसूस करेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हल्के खर्चे रहेंगे। दोपहर बाद परिवार के छोटे सदस्यों से कोई काम की बात जानने को मिलेगी।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद और परिवार वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श करेंगे। हल्के खर्चे रहेंगे, लेकिन मन को खुशी देंगे।

कन्या राशि – आज का दिन आप के लिए बढ़िया रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी। परेशानियों से पीछा छूटेगा और आज काफी हल्का महसूस करेंगे। परिवार में कोई पूजा पाठ हो सकता है।

तुला राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। दोपहर बाद तक स्थिति बढ़िया रहेगी। इनकम बढ़ेगी, लेकिन उसके बाद यह खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम पर पकड़ मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से बिगड़ते हुए काम बनने लगेंगे, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। दोपहर बाद अपने काम में मजबूती दिखेगी।

मकर राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शाम तक आप किसी बात को लेकर बड़े चिंतित रहेंगे। मन में बेचैनी रहेगी।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। दोपहर तक अपने जीवन साथी के साथ बड़े अच्छे से पेश आएंगे, लेकिन दोपहर बाद कुछ परिस्थिति में बदलाव होगा।

मीन राशि – आपके लिए आज का दिन मान मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। चुनौतियों में दोपहर बाद कमी आएगी और खर्चों में भी कमी आने के योग बनेंगे।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago