चोरों के आतंक के आगे फरीदाबाद पुलिस ने टेके घुटने, चोरी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि

स्मार्ट सिटी में चोर लगातार अपना केहर बरपा रहे हैं। नाके – नाके पर पुलिस के खड़े होने के बावजूद चोर आसानी से चोरी करके फरार हो रहे हैं। फरीदाबाद में लगातार चोरी का आतंक कायम है। जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों की धरपकड़ तेज किए हुए है, उस से अधिक रफ़्तार से चोर चोरी करने में लगे हुए हैं। जिले में अलग – अलग तीन घरों एवं 1 दुकान में चोरी के मामले सामने आए हैं।

फरीदाबाद पुलिस चोरी को रोकने के लाखों प्रयास कर रही है लेकिन सब बेअसर दिखाई पड़ रहे हैं। चोरी के ताज़े मामले सराय ख्वाजा, पर्वतीय कॉलोनी और बल्लभगढ़ से सामने आए हैं।

चोरों के आतंक के आगे फरीदाबाद पुलिस ने टेके घुटने, चोरी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि

जिस तरह लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं उस से यही लगता है कि चोर, पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। जिले में चोरी की वारदातें आम बात हो गई है। ताज़े मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद में मकानों से लेकर घरों तक और घरों से लेकर सड़कों पर चोरी की बात आम हो गई है। लगातार बढ़ते मामलों से पुलिस की मुस्तैदी पर भी सवाल खड़ा करता है।

जानकारी के मुताबिक जो चोरियां हुई हैं, वहां से चोर लाखों का समान, जेवरात एवं अनेकों चीज़े उठा ले गए हैं। अशोका एन्क्लेव – 2 की मार्किट में चोरों ने फिल्मों की तरह वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक काम से बहार थे इसी का फायदा उठा कर चोर दुकान में घुसे और लाखों का समान चोरी कर लिया।

महामारी से लगे लॉकडाउन के बाद जब से देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से जिले में चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। न केवल घरों के अंदर घुसकर, बल्कि कारों, मोटरसाइकिल व कारों के टायरों की चोरियां भी बढ़ी हैं।

कब – कब कितनी हुईं चोरी की वारदातें –

जिले में जून के महीने में 33 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जुलाई में 34, अगस्त में 36 और 24 सितंबर तक 31 मामले। यह आकड़ा घर, ऑफिस, दुकान समेत अन्य जगहों पर चोरी के मामलों का है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago