Categories: Politics

भाजपा नेता रूप सिंह नागर के नेतृत्व में लांच हुआ जैविक लिविंग कम्युनिटी प्रोजेक्ट

आज दुनिया की अधिकांश समस्याओं की जड़ में अंधी दौड़ है जिसे केवल जैविक लिविंग के जरिए ही रोका जा सकता है। यह बात स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र जी महाराज ने आज मंझावली स्थित द्रोणा फार्म पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इसका संयोजन भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने किया।

इस अवसर पर स्वामी ओम पूर्ण स्वतंत्र जी महाराज ने कहा कि आज व्यक्ति अंधी दौड़ में भागा जा रहा है। इस दौड़ के कारण व्यक्ति अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। आज आदमी ही आदमी का दुश्मन है, जबकि दुनिया का कोई अन्य जीव अपनी कम्युनिटी का दुश्मन नहीं होता है।

भाजपा नेता रूप सिंह नागर के नेतृत्व में लांच हुआ जैविक लिविंग कम्युनिटी प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि यदि मानव जैविक तरीके से रहना जीना फिर से शुरू कर दे तो दुनिया की अधिकांश समस्याओं का अंत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केंद्र के जैविक लिविंग कम्युनिटी के उद्घाटन के लिए हमने द्रोणा फार्म का चयन किया क्योंकि इस फार्म में पहले से जैविक कल्चर फल फूल रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता रूप सिंह नागर ने कहा कि द्रोणा फार्म को जैविक रीति के लिए ही बनाया गया है। यह 50 एकड़ का फार्म लोगों को जेहनी सुकून देगा। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मेरे इस स्थान से इतने बड़े प्रोजेक्ट का आगाज होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही इसे 300 एकड़ तक ले जाने जा रहा हूं। श्री नागर ने बताया कि उनके इस फार्म पर लाखों पेड़ लगे हुए हैं और अभी उन्होंने 10 हजार खूशबू बिखेरने वाले पौधे भी लगाए हैं। वहीं करीब 300 मोर यहां रहते हैं। इससे पूर्व यहां वैदिक रीति से हवन का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने समिधा डाली।

इस अवसर पर आर्य समाज की विदूषी कलावती, डॉ पीएस राणा, रामनगीना सिंह, देवीजी महाराज, ठाकुर राजाराम, नरवीर सिंह, पूर्व पार्षद राजेश तंवर, विकेश बेनीवाल, मंझावली गुरुकुल के शिक्षक एवं छात्र आदि मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago