निगम की 7 टीमें सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर कर रही है सहायता ।

फरीदाबाद: नगर निगम के आयुक्त डा. यष गर्ग ने कहा है कि नगर निगम प्रशासन की पूरी टीम षहरवासियों को कोराना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने और शहरवासियों को जलापूर्ति, सीवर, अन्य मूलभूत सुविधाओं को उपलबध करवाने के लिए पूरी निष्ठा व सक्रियता से काम कर रही है। इसके इलावा निगम की 7 टीमें सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर के हजारों गरीब जरूरतमंद लोगों को बना हुआ खाना भी वितरित कर रही है।

उन्होंने षहरवासियों से भी अपील की है कि वे लाकडाउन से संबधित सरकार, जिला प्रषासन के द्वारा समय-समय पर जारी किये जा रहे अनुदेषों व हिदायतों की कड़ाई से पालना करते हुए प्रषासन का सहयोग करें तथा अपने-अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक जलापूर्ति, सीवर या निगम से संबधित अन्य मूलभूत सुविधाओं बारे अपनी समस्या प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक काम कर रहे निगम के कंट्रौल रूम के फोन नम्बर 0129-2415549 व 0129-2411664 पर दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने ष्षहर की उन सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और सामाजिक कार्यकताओं का आभार प्रकट किया जो कि इस संकट की घड़ी में या तो प्रषासन का सहयोग कर रहे हैं या अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

निगमायुक्त के अनुसार षहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के लिए आज 2710 सफाई कर्मचारियों (जिनमें महिला सफाई कर्मचारी भी षामिल है) के द्वारा सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरे निगम क्षेत्र की सफाई की गई, ईकोग्रीन कम्पनी के द्वारा 229 वाहनों के द्वारा लगभग 89 प्रतिषत कूडे़ के ढ़ेरों को उठाया गया है, मकैनिकल स्वीपिंग मषीनों के द्वारा 25 किलोमीटर सड़कों की सफाई की गई है, 152 जगहों से स्वास्थ्य विभाग से तालमेल करके पी.पी.ई (मास्क व दस्ताने आदि) वेस्ट को उठाया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago