सास ससुर से जान बचाकर रात के अँधेरे में भागी नवविवाहिता, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार

फरीदाबाद में एक नवविवाहिता को गले में फंदा लगाकर जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना बल्लभगढ़ स्थित आर्य नगर की है, जहां सास, ससुर और ननद पर पीड़िता ने गला घोट कर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि पीड़िता की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी, लेकिन पीड़िता का पति किसी और लड़की को लेकर करीब 1 हफ्ते पूर्व ही फरार हो गया था। इसके बाद पीड़िता के ससुराल वालों ने नवविवाहिता पर कहर ढाना शुरू कर दिया।

सास ससुर से जान बचाकर रात के अँधेरे में भागी नवविवाहिता, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार

लड़की के मुताबिक, इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसके बाद पीड़िता को अपने पिता के साथ जाकर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के पास जाकर गुहार लगानी पड़ी। तब जाकर पुलिस ने पीड़िता का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश करने की बात कह रही है।

रात के घनघोर अंधेरे में जान बचाकर भागी पीड़िता

पीड़िता ने बड़ी मुश्किल से अपने ससुर, सास और ननद के चंगुल से आजाद हो पाई है। लड़की को भागकर जान बचाते हुए सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर से देखा जा सकता है। लड़की अपने ससुरालियों से इतनी परेशान हो चुकी थी कि रात के अंधेरे में उसे अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर होना पड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 3 महीने पहले आर्य नगर में हुई थी, पर शुरू से ही पीड़िता का पति उसे अपने साथ रखने को राजी नहीं था।

पति हुआ दूसरी लड़की के साथ फरार

पीड़िता का आरोप है कि एक हफ्ते पूर्व उसका पति किसी और लड़की के साथ फरार हो गया। जिसके बाद से ही सास, ससुर और ननद उसे घर में रखने को राजी नहीं हैं। महिला का आरोप है कि उसे ससुराल में जान से मारने का भी प्रयास किया गया चुका है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को लिखित तौर पर दर्ज करवाई है, परन्तु पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago