स्वयं सेवक संघ के पदाधिारियों ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए आवश्यक सेवाओं के प्रति अपने दायित्व का निवर्हन करने में जुटे कोरोना योद्धाओं सफाई कर्मचारियों, सीवर मैनों व सनेटाइज टीम को फूलमालाओं से सम्मानित किया और उन्हें सूखा राशन भी भेंट किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संपर्क प्रमुख हरियाणा गंगाशंकर मिश्र, राकेश अग्रवाल, सह महानगर कार्यवाह गोविंद, राम बहादुर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजकुमार तथा भाजपा नेता भाजपा नेता ओमप्रकाश रक्षवाल व गीता रक्षवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गंगाशंकर मिश्र ने सीवरमैनों, साइनटाइजर टीम तथा सफाई कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये लोग इस जंग में जनता को सुरक्षित बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, इन योद्धाओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए उनके जब्जे को सलाम करने का उनके द्वारा छोटा यह छोटा-सा प्रयास था। इनकी हौसला अफजाई के लिए अन्य संगठनों को भी आगे आने चाहिए ताकि इनका हौसला बुलंद रह सके और हमें इस कठिन दौर में बेहतर सेवाएं मिल सकें। इस मौके पर सोशल डिस्टेंस का भी पूरा ध्यान रखा गया।

वहीं भाजपा नेता ओमप्रकाश रक्षवाल व गीता रक्षवाल ने कहा कि हमें इस कठिन दौर में जात-पात, पार्टीबाजी व क्षेत्रवाद जैसे संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए और समाज में अनेकता में एकता का संदेश देते हुए मानवता का पैगाम देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी हो, कोई भी धर्म आपस में बैर रखना नहीं सिखाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago