कब और कैसे हुई मोदी-शाह की दोस्ती, जानिए इस बेमिसाल जोड़ी की दिलचस्प कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गृहमंत्री अमित शाह की दोस्ती को आज 19 साल पूरे हो गए हैं। मोदी ने जब 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सिफारिश पर अमित शाह को अपने मंत्रिमंडल में गृहराज्य मंत्री बनाया था। मोदी इससे पहले शाह को सिर्फ इतना जानते थे कि यह भी कोई भाजपा कार्यकर्ता है। मगर इसके बाद यह दोस्ती कितनी आगे बढ़ी, यह सब जानते हैं।

कब और कैसे हुई मोदी-शाह की दोस्ती, जानिए इस बेमिसाल जोड़ी की दिलचस्प कहानी

अब सोशल मीडिया पर ये खबरें भी आ रही हैं कि मोदी और शाह में नहीं बन रही है मगर ये कोरी अफवाहें हैं। मोदी और शाह का गठजोड़ फेविकोल के जोड़ की तरह है। दोनों एक दूसरे की बॉडी लैंग्वेज से ही समझ जाते हैं कि अागे क्या करना है। दोनों एक दूसरे के हित समझते हैं।

आज खुद ट्वीट कर शाह ने बताया कि मोदी से उनकी दोस्ती कैसे हुई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी। कहा- नरेंद्र मोदी जी के विचारों, दूरदृष्टि व करिश्माई व्यक्तित्व से प्रेरित हर भारतवासी आज भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए अग्रसर है, उनके असाधारण नेतृत्व व मार्गदर्शन में राष्ट्र कल्याण के प्रति काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है।अगर कोई सही मायने में 130 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को समझ सकता है तो वह नरेंद्र मोदी जी हैं।

नरेंद्र मोदी जी अपनी दूरदर्शी सोच से ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जो सशक्त, आधुनिक व आत्मनिर्भर हो।2001 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए


गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी जी प्रदेश में विकास की क्रांति लाए और अब प्रधानमंत्री के रूप में विभिन्न ऐतिहासिक योजनाओं व कार्यों से करोड़ों गरीब, किसान, महिला व समाज के वंचित वर्ग को सशक्त कर उनके जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।

-शाह ने भुज के भयावह भूकंप से बाहर निकलने पर भी मोदी को बधाई दी

चाहे भुज को भयावह भूकंप से बाहर निकाल विकास पथ पर अग्रसर करना हो या गुजरात को शांति और सौहार्द का प्रतीक बनाना हो या अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से देश को विकास व प्रगति का एक गुजरात मॉडल देना हो, यह सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी जी की कटिबद्धता का ही परिणाम है

Pehchan Faridabad

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago