Categories: Crime

अवैध तस्करी करने वाले अब हो जाये सावधान,वरना पुलिस का हो सकता है ऐसा प्रहार

फरीदाबाद: सायंकालीन सत्र के दौरान कार्यालय पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद में आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ की गई एक संगोष्ठी में उनको एक सूची सौंपते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ॰पी॰ सिंह ने बताया कि यह नशीले पदार्थों की तरकरी, सूदखोरी, जबरन वसूली और पानी के अवैध व्यापार आदि से पैसा कमाने वाले उन व्यक्तियों की वह सूची है, जो एक विशिष्ट पुलिस दस्ते द्वारा तैयार की गई है।

अवैध तस्करी करने वाले अब हो जाये सावधान,वरना पुलिस का हो सकता है ऐसा प्रहार

आयकर विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी देते हुए श्री ओ पी सिंह ने क्हा कि ये वह लोग हैं, जो असामाजिक कार्यों से धन कमाते हैं और सरकार से टैक्स की चोरी भी करते हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों से यह अपेक्षा की गई कि इन लोगों की कमाई और संपत्ति की जाँच की जाए तथा दोषी पाए जाने पर इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि फरीदाबाद को अपराध मुक्त किया जा सके।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस समाज में घटित हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन अनेक तरिकों से आपराधिक प्रवर्ति के व्यक्तियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अधिकारी नागरिकों को समाज में घटित होने वाले अपराधों के बारे में जागरुक कर रहे हैं। अपराधियों को पकड़वाने व आपसी भाईचारे की भावना को बढावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी अवैध संसाधनो से पैसा कमाने वाले व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही करने के बात कही और इसके साथ ही संगौष्ठी का समापन किया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago