Categories: Featured

यमुना नदी में पंटून पूल नहीं लगने से, जानिये किसान क्यों हो रहे हैं परेशान

इस समय देश में ऐसा माहौल है कि किसान बहुत परेशान है। इस माहौल से फरीदाबाद भी अछूता नहीं रहा। अरुआ – फज्जूपुर के पास यमुना में पंटून पुल नहीं लगने से यहां का किसान परेशान है। किसानों को यमुना पर लगी अपनी फसलों को देखने को लिए 10 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस बात से किसानों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है साथ में डीज़ल का पैसा भी अधिक लग रहा है।

जिन किसानों के पास के ट्रैक्टर नहीं है, उन्हें अपनी फसलों को लाने के लिए अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। पल लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण प्रशासन से फटकार लगा चुके हैं।

यमुना नदी में पंटून पूल नहीं लगने से, जानिये किसान क्यों हो रहे हैं परेशान

यमुना किनारे नदी बसे गांव चांदपुर, अरुआ, साहुपुरा फज्जूपुर-शाहजहांपुर की काफी ज़मीन उत्तर प्रदेश की तरफ है। कुछ समय पहले यहां यमुना नदी पर पंटून पुल बनाया गया था। पुल बनने के बाद किसानों ने आवाजाही शुरू कर दी थी। किसान तब आसानी से अपनी फसल को मंडी तक पहुंचा रहे थे। इस पुल से गुजरकर किसान यमुना पार अपनी 2 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर बुआई करते हैं।

अरुआ और फज्जूपुर में भी ग्रामीण पंटून पुल लगाने की मांग कर रहे हैं। यमुना नदी के आसपास बसे अरुआ, लतीफपुर, शाहजहांपुर, साहुपुरा, चांदपुर, इमामुद्दीन पुर, घुड़ासन, मंझावली, घरौड़ा, मोठूका, नया गांव, दूल्हेपुर, दलेलगढ़ आदि गांवों की लगभग 2 हजार एकड़ से ज्यादा जमीन यमुना के दूसरी ओर है। इस जमीन पर कृषि के लिए लोगों को यमुना पार खेतों पर जाना होता है। बिना पुल के लोगों का यमुना की दूसरी तरफ जाना मुमकिन नहीं है।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago