80 वर्षीय बुजुर्ग ने रोते हुए बयां किया अपना दर्द, वीडियो वायरल होते ही मदद के लिए उमड़ी भीड़

दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले 80 साल के बुज़ुर्ग की एक विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल है। विडिओ में ऐसा करुणाजनक दृश्य है जिसने लोगों को घरों से निकल कर, इस 80 साल के बुज़ुर्ग की मदद करने को मजबूर कर दिया है।

80 साल के बुज़ुर्ग दंपत्ति मालवीय नगर में एक छोटा सा ढाबा चलाते हैं और इसी ढाबे की कमाई से दोनो पति-पत्नी का गुज़ारा चलता है।

80 वर्षीय बुजुर्ग ने रोते हुए बयां किया अपना दर्द, वीडियो वायरल होते ही मदद के लिए उमड़ी भीड़

इस वायरल वीडियो में वह रोते हुए नज़र आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अब उनके ढाबे पर कोई नहीं आता। इनके ढाबे का नाम है – ‘बाबा का ढाबा’ जो बाबा की कमाई का एक मात्र सहारा था।

महामारी के चलते लोगों ने बहार का खाना क्या छोड़ा, इस बुज़ुर्ग जोड़े का तो जैसे जीने का सहारा ही छिन्न गया हो। बुजुर्ग की वीडियो वायरल होते ही देश भर के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ गए।

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्र आश्विन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी बुजुर्ग की मदद करने की गुहार लगाई है। यूट्यूबर गौरव वासन ने ढाबे पर बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था जो 1 ही दिन में ज़बरदस्त वायरल हुआ है। इतना ही नहीं, ट्विटर पर भी #BabakaDhaba का ट्रेंड हो रहा है। बुजुर्ग की वीडियो 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

आप भी बुजुर्ग की मदद कर सकते हैं।
ढाबे का नाम – बाबा का ढाबा
पता – हनुमान मंदिर के सामने, मालवीय नगर, दिल्ली

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago