अब गीता के श्लोकों से सजेगा हरियाणा विधानसभा का परिसर

श्रीमद्भागवत जीता से कौन परिचित नहीं होगा? गीता मनुष्य को जीने की सीख देती है। लोग गीता का पाठ घर पर रखवाते हैं, अब प्रदेश की विधानसभा का माहौल गीतामय हो जाएगा। परिसर में गीता के श्लोक गूंजेंगे और गीता उपदेश की झांकी प्रस्तुत करती विराट प्रतिमा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही यहीं विधानसभा परिसर में श्रीमद्भगवत गीता का स्वरूप भी विराजमान किया जाएगा।

गीता की पवित्रा से हम सभी परिचित हैं अब ये पवित्रा विधानसभा के गलियारों तक जा रही है। अब इस विराट प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 13 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसका उद्घाटन करेंगे।

अब गीता के श्लोकों से सजेगा हरियाणा विधानसभा का परिसर

विधानसभा में हंगामें आये दिन होते रहते हैं, गीता से जनता को शांति मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें, विधानसभा परिसर में इस भक्तिमय झांकी लगाने की योजना के तहत महाभारत के उस विजय रथ की शानदार विराट प्रतिमा तैयार की गई है। जिस पर सारथी बने भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का संदेश दे रहे हैं।

इस कदम से सभी नेता सभी खुश दिखाई दे रहे हैं। इन प्रतिमाओं को गैलरी में उस जगह विराजमान किया जा रहा है। जहां से विधायकों का विधानसभा के हॉल में प्रवेश होता है। यह सारी प्रतिमा पीतल की बनाई गई है और इस प्रतिमा के नीचे गीता के श्लोक भी लिखे गए हैं। जैसे की काम, क्रोध व लोभ। यह तीन प्रकार के नरक के द्वार आत्मा का नाश करने वाले हैं।

Om Sethi

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

5 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago