उपायुक्त यशपाल ने बताया कि फरीदाबाद जिला में तालाबों को जीवंत करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत पहले चरण में 31 गांव का चयन हुआ है। जहां तीन और पांच तालाब विधि एवं नाली निर्माण का कार्य कार्यकारी अभियंता पंचायती राज, फरीदाबाद द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का मकसद भूजल स्तर बढ़ाने के साथ ही गांव में तालाब के पानी को खेतों की सिंचाई के लिए प्रयोग करना भी है।
उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के तालाबों का पुनर्निर्माण करते हुए तालाब खोदे जा रहे हैं। यमुना नदी किनारे बसे गांव मंझावली, अरुआ, फैजुपुर खादर, कावरा कलां, नचौली सहित प्याला और फरीदपुर के तालाबों को तीन व पांच तलाब विधि के रूप में बदला जा रहा है। इस विधि से गंदा पानी साफ कर फसलों की सिंचाई होगी।

गांव फज्जुपुर खादर में तालाब का निर्माण हो रहा है। नचौली, कांवरा, शाहाबाद और लहडोला में भी तीन और पांच तलाब विधि से काम शुरू होने वाला है। तीन व पांच तलाब विधि का मतलब गांव के गंदे पानी को साफ करना है । इस विधि के अनुसार गांव में एक साथ तीन या पांच तालाब बनाने के लिए खुदाई होती है। गांव का गंदा पानी सबसे पहले तालाब में जाता है।
जब तालाब भर जाता है तो पाइप से दूसरे और तीसरे तालाब में पानी जाता है। पानी के साथ आया कचरा सबसे पहले वाले में रह जाता है और बाकी दूसरे तीसरे तक पानी ही पहुंचता है। तीसरे या पांचवे तालाब में पहुंचे पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए हो सकता है। इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन के निर्माण के लिए धनराशि रिलीज की जा चुकी है, ताकि सभी गांव पंचायतों में डोर टू डोर पूरा कलेक्शन का रूप से हो सके और तालाबों में कूड़ा डालने की शुरू हुई प्रथा को बंद किया जा सके जिससे गाँव के तालाब साफ-सुथरे रहे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…