Karwa Chauth 2020: कब है सुहागिनो का करवा चौथ, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत की विधि

Karwa Chauth 2020: कब है सुहागिनो का करवा चौथ :- सुहागिन महिलाओं का त्यौहार यानी करवा चौथ का इंतजार सभी महिलाओं को हर साल बेसब्री से होता हैं। जी हां ये त्यौहार हिन्दू धर्म के लिए बड़ा महत्वपूर्ण है। सुहागिन महिलाएं बड़े ही धूमधाम से इस पर्व को मनाती है। अगर आपको नहीं पता कि इस साल करवा चौथ किस दिन पड़ा है तो जान लीजिए इस बार 4 नवंबर को करवा चौथ है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

करवा चौथ (Karwa Chauth 2020) का त्यौहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस व्रत में शिव पार्वती, कार्तिक और करवाचौथ माता का पूजन किया जाता है।

Karwa Chauth 2020: कब है सुहागिनो का करवा चौथ, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत की विधि

करवा चौथ के दिन महिलाए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं यानि इस दिन सुहागिन स्त्रियां पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर इस व्रत को पूर्ण करती हैं और रात को चांद निकलने के बाद पूजा छलनी से पति का चेहरा देखकर पति के हाथ से ही खाना खाती हैं।

इसके बाद ही उनका ये व्रत पूरा माना जाता है।हालांकि पूरे भारतवर्ष में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग बड़ी धूम-धाम से इस त्यौहार को मनाते हैं करवा चौथ (Karwa Chauth 2020) का व्रत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यो में बड़ी ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। करवा चौथ के कई मान्यताएं है जिसे महिलाएं बेहद अच्छे तरीके से निभाती है।

कब है करवा चौथ (Karwa Chauth 2020)

इस दिन महिलाएं व्रत के साथ- साथ पूरे सोलह सृंगार कर त्यौहार को मनाती है। आपको बता दे कि 4 नवंबर 2020 को पंचांग के अनुसार करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक का रहेगा।

इस दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसी के साथ बता दे कि करवा चौथ (Karwa Chauth 2020), महिलाओं द्वारा पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी 4 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा।

Pehchan Media

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago