Categories: Politics

नगर निगम और गांवो मामले पर BJP नेता सोहन पाल का बयान ग्रामीणों की भावनाओ का सम्मान किया जाएगा

पृथला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे जिला भाजपा महामंत्री श्री सोहनपाल छोकर ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार आम जनता की इच्छा के अनुरूप काम करने में विश्वास रखती है और फरीदाबाद नगर निगम सीमा विस्तार मामले में भी लोगों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा

श्री छोकर के अनुसार वह बुधवार को माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी से मुलाकात कर उनको तथा केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर को ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराएंगे और उनको उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनता की भावनाओं के अनुरूप उचित निर्णय लेंगे

नगर निगम और गांवो मामले पर BJP नेता सोहन पाल का बयान ग्रामीणों की भावनाओ का सम्मान किया जाएगा

श्री छोकर आज अपने निवास स्थान पर उनको ज्ञापन देने आए ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे उल्लेखनीय है कि जिले के 26 गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर जहां पंच सरपंच और ग्रामीण लगातार नेताओं को ज्ञापन सौंप रहे हैं और गुहार लगा रहे हैं कि इन गांवों को निगम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इसी के चलते आज बीजेपी नेता सोहनपाल छोकर को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि वह इसमें ग्रामीणों की मदद करें और इन गांवों को निगम क्षेत्र में जाने से रोके। बीजेपी नेता इन ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उक्त आश्वासन ग्रामीणों को दिया

सोहनपाल छोकर को ज्ञापन देने वालों में उन 26 गांव के पंच सरपंच और ग्रामीण थे जिन गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने का प्रताप नगर निगम आयुक्त की तरफ से रखा गया है इनकी बात सुनने के बाद बीजेपी नेता ने इन्हें आश्वासन देते हुए कहा है कि वह ग्रामीणों की बात ऊपर तक लेकर जाएंगे और सरकार को उनकी जन भावनाओं से अवगत कराएंगे । बीजेपी नेता ने बताया कि शहर के विस्तार को लेकर नगर निगम ने 26 गांव को नगर निगम पर शामिल करने का प्रपोजल बनाया है लेकिन गांव वाले इसका विरोध कर रहे हैं और वह नगर निगम के अधीन नहीं जाना चाहते इसलिए जन भावनाओं को देखते हुए वह इनकी बात ऊपर तक पहुंचएगे वही युवा पंचायत के अध्यक्ष जसवंत पवार ने कहा कि इन 26 गांव के लोग नगर निगम के अधीन नहीं जाना चाहते।

जिसको लेकर गांव के पंच,सरपंच, ब्लॉक समिति मेंबर, जिला पार्षद और सभी ग्रामवासी एकजुट होकर विधायकों और मंत्रियों के पास जा रहे हैं और आज बीजेपी नेता सोहनपाल छोकर के पास अपनी बात कहने आए थे जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह उनकी मुलाकात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री से करवाएंगे । उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी नेता ने भी उनकी मांग को जायज ठहराया है ।

पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर को ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच एसोसियशन के जिला प्रधान महिपाल आर्य, युवा पंचायत अध्यक्ष जसवंत पवार चंदावली, ब्लॉक सदस्य राजकुमार गोगा, निशार खान सरपंच, किशन सिंह चहल, रण सिंह सरपंच, सचिंन चंदीला बडोली, विक्रांत गौड, राधे पंडित तिलपत, कृष्ण यादव सरपंच, टेकचंद सरपंच, राजबीर नागर नीमका, प्रेम बोहरे सरपंच, राजवीर सरपंच मुजेडी,अनिल सरपंच सीकरी, नंदकिशोर शर्मा पूर्व सरपंच,सुंदर सरपंच, ताराचंद मालिक पूर्व सरपंच,सुखपाल मास्टर ,मांगेराम शर्मा,ज्ञानचंद सैनी , जवाहर सिंह सरपंच सहित सैंकड़ों मौजीज मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago