30 साल पहले टीचर ने टिकट को दिए थे 500 रुपए, Bank CEO ने दिया 30 लाख का गिफ्ट

शिक्षक और छात्र के बीच का जो संबंध होता है वो बहुत ही खास होता है। क्योंकि बिना शिक्षक और गुरु के छात्र कुछ भी नहीं है। शिक्षक ही हम जैसे छात्र को रास्ता दिखाने का काम करते है। कहते है ना हर एक छात्र की कामयाबी के पीछे माता पिता के साथ शिक्षक की भी अहम भूमिका होती है।

इसी के साथ जो भी छात्र कामयाबी की सीढ़ी चढ़ गया उसे अपने शिक्षक का आदर सम्मान करना नहीं भूलना चाहिए। ऐसा ही एक छात्र जो कामयाब इंसान तो बन गए पर शिक्षक को शुक्रिया करना नहीं भूले। उन्होंने बड़े खास अंदाज में अपने शिक्षक यानी कि अपने गुरु को गिफ्ट दिया है।

30 साल पहले टीचर ने टिकट को दिए थे 500 रुपए, Bank CEO ने दिया 30 लाख का गिफ्ट

चलिए बताते है उस छात्र के बारे में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ वी वैद्यनाथन। जी हां बैंक सीईओ ने अपने पूर्व शिक्षक का आभार प्रकट करने के लिए उन्हें 30 लाख रुपए के शेयर गिफ्ट कर दिए।

वी वैद्यनाथन ने अपने पूर्व मैथ्स टीचर गुरदयाल सरूप सैनी को 30 लाख रुपए की कीमत के एक लाख इक्विटी शेयर ट्रांसफर कर दिए। वैद्यनाथन ने छात्र जीवन में मदद के लिए अपने टीचर सैनी को ये शेयर गिफ्ट के तौर पर ट्रांसफर किए हैं।

आपको बता दे कि वैद्यनाथन बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए रांची जाना चाहते थे। उस समय वैद्यनाथन के पास पैसे नहीं थे, तब गणित के शिक्षक सैनी ने ट्रेन की टिकट और खर्च के लिए खरीदने के लिए वैद्यनाथन को 500 रुपए दिए थे।

जिसका आभार व्यक्त करने के लिए वैद्यनाथन अपने शिक्षक की खोज कर रहे थे। तभी उन दोनों की मुलाकात हुई जिसके बाद वैद्यनाथन में अपने शिक्षक का इस खास अंदाज में शुक्रिया किया।

वहीं वैद्यनाथन की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। बताते चले वैद्यनाथन और गुरदयाल सर की पहली भेंट पठानकोट केंद्रीय विद्यालय में हुई थी। मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले वैद्यनाथन के दरियादिली के किस्से मशहूर है।

वैद्यनाथन ने कैपिटल फर्स्ट नाम से एनबीएफसी की स्थापना की थी। दिसंबर 2018 में आईडीएफसी बैंक के साथ कैपिटल फर्स्ट का विलय हुआ। जिसके बाद इसका नाम आईडीएफसी फर्स्ट बैंक हो गया।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago